कुर्ता पायजामा पहन पिस्टल खरीदने पहुंचे DSP साहब, जिससे की डील फिर उसी को क्यों कर लिया अरेस्ट

आपने फिल्मों में और नाटकों में देखा होगा कि पुलिस अपना भेष बदलकर अपराधियों को गिरफ्तार करती है लेकिन झारखंड पुलिस ने हकीकत में ऐसा किया, जहां पहले पुलिस ने अपराधी के साथ डील फिक्स की और कुर्ता-पजामा और टोपी लगाकर उससे पिस्टल लेने पहुंचे, फिर जैसे ही उसने डीएसपी को जेब से पिस्टल निकालकर दिखाई. उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया.

दरअसल यह मामला रांची के हिंदपीढ़ी का है, जहां DSP प्रकाश सोय को जानकारी मिली कि मस्जिद रोड का रहने वाला मो. राजन हथियारों की तस्करी करने का काम करता है. ऐसे में डीएसपी साहब ने उसे रंगे हाथों पकड़ने के लिए जासूसी तरीके से उसके साथ दो पिस्टल खरीदने का सौदा किया. डीएसपी प्रकाश सोय ने मो. राजन को अपने आप को सुखदेव नगर इलाके का आदमी बताया.

DSP ने ऐसे किया गिरफ्तार

इसके साथ डील के मुताबिक डीएसपी प्रकाश सोय उससे पिस्टल लेने के लिए उसके अखाड़ा चौक वाले ठिकाने पर पहुंचे. इस दौरान DSP सफेद कुर्ता-पजामा और टोपी पहनकर गए और इलाके की पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया. DSP हथियार सप्लायर से मिले और जैसे ही उसने कमर से DSP को दिखाने के लिए पिस्टल निकाली. उन्होंने मो राजन को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान उसने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसकी कोशिश को नाकाम कर दिया.

ठिकाने से 20 गोलियां बरामद

इस तरह पुलिस ने मो. राजन का पर्दाफाश किया. पुलिस ने राजन के ठिकाने से 20 गोलियां बरामद कीं. DSP ने राजन के साथ दो पिस्टल का सौदा किया था, जिसमें एक पिस्टल की कीमत 45 हजार थी यानी दो पिस्टल के लिए 90 हजार की डील हुई थी. पिस्टल के साथ राजन गोलियों की भी तस्करी करता था, जिसके लिए 10 हजार रुपये लेता था. इसके अलावा राजन से जब पूछताछ की गई तो सामने आया कि उसका ये गिरोह बिहार के मुंगेर से चल रहा है. वहीं से हथियार लाए जाते थे. अब पुलिस गिरोह के बाकी मेंबर की गिरफ्तारी में जुटी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |