मूसेवाला मर्डर केस का मास्टरमांइड, छोटे गुरुजी के नाम से गैंग में फेमस; लॉरेंस से भी खतरनाक है छोटा भाई अनमोल बिश्नोई

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग और हाई प्रोफाइल बाबा सिद्दीकी किलिंग के पीछे एक ही मास्टरमाइंड का नाम सामने आया- ‘अनमोल बिश्नोई’. अनमोल लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है, जिसे गैंग में ‘छोटे गुरुजी’ और जरायम की दुनिया में ‘छोटे डॉन’ के नाम से जाना जाता है. भले ही अनमोल बिश्नोई उम्र में अपने भाई लॉरेंस से छह साल छोटा है, लेकिन जुर्म की दुनिया में इसका कद बहुत बड़ा हो चुका है. महज 25 साल की उम्र में अनमोल अमेरिका, कनाडा, अजरबैजान, यूएई, पुर्तगाल, केन्या और मेक्सिको के अलावा भारत के कई शहरों में एक हजार से जायदा शूटर्स को ऑपरेट कर रहा है.

पढ़ाई-लिखाई में अव्वल और एक शानदार बॉक्सर होने के बावजूद राजस्थान के माउंट आबू के कॉलेज में पढ़ने वाले अनमोल ने पढ़ाई छोड़ दी और अपराध की दुनिया का दामन थाम लिया. ये छोटा डॉन जेल में बंद अपने बड़े भाई उर्फ गुरुजी के इशारे पर टारगेट को निपटाने में लग गया. साल 2015 में लॉरेंस बिश्नोई के जेल जाने के बाद अनमोल ने गैंग की कमान संभाल ली. अबोहर में नौजवानों का गिरोह बनाया और लूटपाट-रंगदारी की वारदातों को अंजाम देने लगा.

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की प्लानिंग की थी

अनमोल को पहली बार हथियारों और कैश के साथ फाजिल्का पुलिस ने गिरफ्तार किया. अनमोल काफी लंबे समय तक राजस्थान की जेल में रहा. जेल से बाहर आते ही अनमोल बिश्नोई ने शूटर्स की एक बड़ी टीम तैयार की और विक्की मुद्दूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए 29 मई 2022 को मानसा में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को अंजाम दे डाला. ये पहली बार था, जब अनमोल का नाम किसी हाई प्रोफाइल किलिंग में सामने आया, जिसने न सिर्फ पंजाब पुलिस बल्कि देश की कई जांच एजेंसियों को सकते में डाल दिया.

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को अनमोल ने अपने मामा के बेटे सचिन बिश्नोई के साथ मिलकर प्लान किया था. मामला जैसे ही तूल पकड़ने लगा वो नेपाल के रास्ते दुबई और फिर अजरबैजान होते हुए डोंकी रूट से अमेरिका पहुंच गया. अनमोल बिश्नोई और सचिन बिश्नोई दोनों ने दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट बनवाए थे. दिल्ली पुलिस ने उस पूरे गैंग को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसने उनके फर्जी पासपोर्ट बनवाए थे.

अब लॉरेंस गैंग की कमान अनमोल के हाथ में

अमेरिका पहुंचने के बाद अनमोल ने लॉरेंस गैंग की कमान अपने हाथों में ले ली. एक-एक कर अनमोल ने लॉरेंस गैंग के दुश्मन गिरोह के विकेट गिराना शुरू कर दिया और गैंग का नाम कभी सबसे खतरनाक मानी जाने वाली डी कंपनी से भी कहीं बड़ा कर दिया. एक हजार से ज्यादा शूटर्स के गैंग को ऑपरेट करने के लिए अनमोल को जरूरत थी मोटी फंडिंग की, जिसके लिए अनमोल ने पंजाब के सिंगर से लेकर हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली तक के कारोबारियों को धमकाकर करोड़ों रुपए इक्कठा किए.

2023 में अमेरिका में देखा गया था अनमोल बिश्नोई

अमेरिका में अप्रैल 2023 में अनमोल पंजाबी सिंगर करण औजला की पार्टी में नाचते हुए देखा गाया. ये अनमोल की अमेरिका में आखिरी तस्वीर थी, जो सामने आई. उसके बाद अनमोल की लोकेशन को ट्रैक करना भारतीय जांच एजेंसियों के लिए मुश्किल साबित हुआ. सरकारी दस्तावेजों पर यकीन करें तो अनमोल बिश्नोई पर अब तक 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं. एक केस में जोधपुर जेल में सजा भी काट चुका है. अनमोल को अक्टूबर 2021 को जमानत पर रिहा किया गया.

NIA ने अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपए का इनाम रखा

साल 2023 में जांच एजेंसी ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की. हाल ही में NIA ने अनमोल को मोस्टवांटेड अपराधियों की लिस्ट में शामिल किया और उस पर 10 लाख का इनाम रखा. सलमान के घर फायरिंग में पकड़े हुए आरोपियों ने बताया था कि फायरिंग के लिए अनमोल ने आदेश दिया था और उसे गुरुजी यानी लॉरेंस का ऑर्डर था. ठीक इसी तरह बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में लॉरेंस के साथ अनमोल का नाम सामने आया. जांच में पता चला कि अनमोल शूटरों से स्नैपचैट पर बात कर रहा था.

अनमोल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले में अनमोल बिश्नोई केअमेरिका से प्रत्यर्पण की पहल की है. सूत्रों के मुताबिक,अमेरिका ने भारत के साथ साझा की गई जानकारी में कहा है कि अनमोल बिश्नोई अमेरिका में है. उन्होंने इस बारे में भारत को अलर्ट कर दिया है. जानकारों की मानें तो अनमोल का भारत प्रत्यर्पण इतना आसान नहीं है. अनमोल बेहद शातिर गैंगस्टर है और फर्जी पासपोर्ट के आधार पर लगातार देश बदलता रहता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |