शेयर बाजार को लगी किसकी नजर, खुलते ही डूब गए 5.15 लाख करोड़

शेयर बाजार में दिवाली की रौनक पर अब ब्रेक लग गया है. 2 दिन की छुट्टी के बाद 4 नवंबर को करोबारी हफ्ते की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है. कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार की शुरुआत तो हल्की गिरावट के साथ हुई थी लेकिन बाजार खुलने के महज 15 मिनट के अंदर ही सेंसेक्स और निफ़्टी में जबरदस्त गिरावट आ गई. बाजार की इस गिरावट में निवेशकों के 15 मिनट में 5.15 लाख करोड़ डूब गए.

शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की पिटाई हो रही है और जोरों से बिकवाली जारी है. लगभग सारे ही स्टॉक लाल निशान में कारोबार रहे हैं. जहां सेंसेक्स में 1000 अंकों से ज्यादा की गिरावट है वहीं निफ़्टी भी 330 अंक टूट चुका है. ऐसे में सवाल उठता है आखिर दिवाली के बाद शेयर बाजार को किसकी नजर लग गई है.

किसकी लगी नजर?

वैसे तो शेयर बाजार में जोरदार गिरावट के पीछे कई कारण हो सकते हैं और नवंबर सीरीज की शुरुआत के साथ ही आईटी शेयरों में जबरदस्त गिरावट के चलते आज ज्यादा कमजोरी का ट्रेड देखा जा रहा है. लेकिन इसके पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिकी इलेक्शन और US फेड की होने वाली बैठक है. इस हफ्ते अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं. इस चुनाव का रिजल्ट न केवल अमेरिका बल्कि ग्लोबल बाजारों पर भी असर डालेगा. इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक भी निवेशकों के लिए अहम है.

घट गया BSE का मार्केट कैप

इस समय पर बीएसई सेंसेक्स के लिए हाल बुरा दिख रहा है और ये 1040 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 78,683 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी में 330 अंक की गिरावट देखने को मिल रही यही ये 328 अंक गिरकर 23976 पर कारोबार कर रहा है. बाजार की गिरावट के बीच बीएसई पर सभी लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 6.8 लाख करोड़ रुपये घटकर 441.3 लाख करोड़ रुपये रह गया.

रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और सन फार्मा सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है. इन कंपनियों के चलते बाजार में 420 अंकों की गिरावट आई है. वहीं, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, टीसीएस और टाटा मोटर्स ने भी सूचकांक को नीचे गिराया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |