कनाडा में फिर हिंदू मंदिर पर खालिस्तानियों का हमला, भारतीय उच्चायोग चिंतित, सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

कनाडा में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना पर भारत ने चिंता जताई है. ओटावा में भारती उच्चायोग ने इसको लेकर बयान जारी किया है और इस घटना की कड़ी निंदा की है. भारती उच्चायोग ने कहा कि टोरंटो के पास ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में भारत विरोधी तत्वों ने जो हिंसा फैलाई, वह बहुत ही निराशाजनक है. हम भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए बेहद चिंतित हैं.

कनाडा में खतरे में हिंदू और उसके मंदिर

कनाडा में हिंदुओं और उसके मंदिरों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. उन पर हमला किया जा रहा है. कनाडा के हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ और हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी इस तरह के कई मामले आए हैं. कभी मंदिरों के दीवारों पर भारत विरोधी नारे तो कभी कुछ लिख दिया जाता है. खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत के बाद कनाडा में इस तरह की गतिविधियों में खासा इजाफा हुआ है. निज्जर की जून 2023 में ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गोली मारकर हत्या दी गई थी.

इस साल जुलाई में भी हिंदू मंदिर को टारगेट किया गया था. एडमॉन्टन में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी. पिछले साल भी कनाडा में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ के कई मामले सामने आए थे. लक्ष्मी नारायण मंदिर को निशाना बनाया गया. उसके गेट और पीछे की दिवार पर भारत विरोधी और खालिस्तान समर्थक पोस्टर चिपका दिए गए थे. इस पर हरदीप सिंह निज्जर की तस्वीर भी लगी थी.

जस्टिन ट्रूडो ने कहा- यह घटना स्वीकार्य नहीं

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा कि ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर में हुई हिंसा की घटना बिल्कुल भी स्वीकार नहीं है. उन्होंने कहा कि कनाडा में रहने वाले सभी नागरिक अपनी धार्मिक आस्था को मानने के लिए स्वतंत्र हैं. मैं हिंदू समुदाय की सुरक्षा और इस घटना की जांच के लिए त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए पील क्षेत्रीय पुलिस को धन्यवाद देता हूं. वहीं, नेपियन के भारतीय मूल के सांसद चंद्रा आर्या ने भी इस घटना की निंदा की. उन्होंने कहा कि आज खालिस्तानी समर्थकों ने रेड लाइन क्रॉस कर दी. खालिस्तानी चरमपंथियों ने हिंदू सभा मंदिर में तोड़फोड़ की. साथ ही वहां मौजूद भक्तों पर हमला भी किया. इस घटना को लेकर भारत ने चिंता जताई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |