काली पूजा विसर्जन जुलूस में बवाल, स्टेशन चौक पर भिड़े दो गुट, मंच पर फेंके पत्थर, तोड़ीं कुर्सियां

बिहार के भागलपुर में काली प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान जमकर हंगामा हुआ. यह हंगामा जुलूस में शामिल लोगों और मंच पर बैठे समिति के अध्यक्ष के बीच हुआ है. यह हंगामा उस समय भड़क गया, जिस समय मंच पर बैठे लोगों ने परबत्ती पूजा समिति के लोगों को असामाजिक तत्व कह दिया. असामाजिक कहने के बाद परबत्ती समिति के लोग भड़क गए और फिर देखते ही देखते भगदड़ मच गई. इस दौरान भीड़ काफी उग्र हो गई थी.

भीड़ के उग्र होने के बाद समिति के सदस्यों ने सभी लोगों से विनती कर आक्रोशित भीड़ को शांत कराया. घटना में तीन लोग घायल हुए है. केन्द्रीय काली पूजा समिति के बृजेश कुमार गुट ने परबत्ति के युवाओं को असामाजिक तत्व बताया था. शनिवार रात जब जुलूस स्टेशन चौक पहुंचा तो पूजा समिति के विश्वेष आर्या गुट के अध्यक्ष विश्वेष आर्या और बृजेश कुमार में विवाद शुरू हो गया और फिर देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया था. इसी दौरान लोगों ने एक-दूसरे जमकर कुर्सियां फेंकी.

दो गुटों के बीच हुआ हंगामा

ब्रजेश गुट ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, तो वहीं विश्वेष आर्य गुट के लोगों ने ब्रजेश पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि इस पूरे हंगामे के दौरान पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन लोग किसी की भी सुनने को तैयार नहीं थे. हंगामे के दौरान परबत्ती के पूजा समिति के लोगों ने जमकर हंगामा किया. उन्होंने मंच पर जमकर पत्थरबाजी की. इस पूरी घटना में तीन लोग लोग घायल हो गए हैं.

समिति ने पहले ही जताया था हंगामे का शक

घटना की जानकारी होते ही पुलिस दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और फिर लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया. यह कोई पहली बार इससे पहले पिछले साल केन्द्रीय काली पूजा समिति के जुलूस के दौरान हंगामा हुआ था. कुछ दिनों पहले केंद्रीय महासमिती की ओर से जुलूस की सुरक्षा को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गई थी, जिसमें समिति के पदाधिकारियों ने जुलूस निकाले के दौरान हंगामे का शक जताया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |