जुआ खेलने से रोका तो दलित युवक को मार दी गोली, मौके से फरार हुआ हत्यारा

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सदर औरैया कोतवाली क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव में उस समय दहशत फैल गई, जब जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में एक दलित युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. युवक की हत्या के बाद से ही पूरे गांव में दहशत का माहौल है. वहीं आरोपी गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी होते ही एसपी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई.

औरैया जिले के सदर औरैया कोतवाली क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव में एक दलित युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि दीपावली के दिन रात करीब 11:30 बजे मृतक सुधीर दोहरे का गांव के ही रहने वाले दबंग युवक अनिल पाल से जुए को लेकर विवाद हो गया था. इसी कारण से अनिल पाल ने सुधीर की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं मृतक के परिजनों के अनुसार आरोपी पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं.

दलित युवक की हत्या से गांव में मचा हड़कंप

दलित युवक की हत्या की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंचे गांव वालों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची. पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है. वहीं, घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

जुआ खेलने से रोकने पर मारी गोली

मृतक के भाई प्रदीप कुमार ने बताया कि लड़के घर के पास जुआ खेल रहे थे. हमारा भाई मना करने आया इसलिए उसको ऑन द स्पॉट सीने में गोली मार दी. पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव में रात करीब 11:30 बजे के आसपास जुआ खेलने को लेकर विवाद होते हुए सुधीर दोहरे पुत्र लाल बिहारी को गांव के ही अनिल पाल ने गोली मार दी.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीमें

गोली लगने से सुधीर की मौत हो गई है. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी आरोपी अनिल की तलाश शुरू कर दी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना की गई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |