दिवाली पर दिल्ली-NCR में जल उठे कई घर, 318 जगहों पर लगी आग; नोएडा के फ्लैट में जिंदा जला कुत्ता

दिल्ली में दीपावली के दौरान रात भर में दमकल विभाग को देर रात तक विभिन्न इलाकों से आग लगने की 318 कॉल्स मिलीं. वहीं, दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले में भी कई घरों में आग लगने की घटनाएं हुईं. इनमें सबसे अधिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके के फ्लैट्स में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं. दमकल विभाग के मुताबिक इन सभी कॉल्स को देखते हुए गाड़ियां भेजी गई थीं. जब पूरा देश दीवाली का त्योहार मनाने में लगा था तब फायर फाइटर अलग-अलग जगहों पर लगी आग को बुझाने में जुटे हुए थे.

31 अक्टूबर से लेकर खबर लिखे जाने तक दिल्ली में दीपावली पर आग लगने की कुल 318 फोन कॉल्स दमकल विभाग को मिले हैं. इनमें सभी तरह की छिटपुट कॉल्स भी शामिल हैं. इसमें 10 जगह ऐसे भी थे जहां अधिक गंभीर स्थिति थी. हालांकि, किसी प्रकार की जान के नुकसान की खबर नहीं मिली.

नोएडा की सोसायटी में कई घटनाएं

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में भी आग लगने के कई मामले सामने आए. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बने आम्रपाली जोडियक सोसायटी के ड़ी टावर में 11वें फ्लोर पर आग लगी थी. इसे दमकल की गाड़ियों ने बुझा दिया था.

इसके अलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज 1 सोसायटी के जे टावर में 13वें फ्लोर पर फ्लैट में आग लगी थी. ये आग लगातार बढ़ती चली गई और एक ही टावर के अलग-अलग फ्लोर पर तीन फ्लैट तक फैल गई.

इसी टावर में एक घर में बंधा कुत्ता जलकर राख हो गया. इसके अलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ही महागुन मायवुड्स सोसायटी के एक टावर में 23वें फ्लोर पर आग लगी थी. सोसाइटी के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग फैलती चली गई. दमकल विभाग की टीम ने इस आग पर काबू पाया.

जूते की दुकान में आग

गाजियाबाद कमिश्नरी के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ज्ञान खंड तीन में एक जूते की दुकान में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते दुकान की आग बगल के फ्लैट तक पहुंच गई. फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं. फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते दुकान और फ्लैट में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. ऐहतियात के तौर पर आस-पास की बिल्डिंग को भी खाली करवा लिया गया.

लखनऊ में भी कई घटनाएं

लखनऊ के मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर गेट नम्बर 14 के पास बनी पार्किंग में खड़ी चार पहिया गाड़ी में आग लगी. ट्रॉमा सेंटर के अधिकारियों द्वारा दमकल को दी गई सूचना के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया गया. हालांकि, आग बेकाबू हो चुकी थी. दमकल की टीम में समय रहते आग पर काबू पा लिया. आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है. आग लगने से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

लखनऊ के आलमबाग थाना इलाके में प्लास्टिक के कबाड़ की दुकान में आग लग गई. गोदाम में भरी प्लास्टिक के कबाड़ की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |