नोएडा: सेक्टर-71 के पार्क में छठ पूजा… तालाब खोदने का विरोध, अथॉरिटी की अनुमति पर उठे सवाल

नोएडा, सेक्टर-71 में स्थानीय निवासियों में इस बार छठ पूजा के आयोजन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. शिवशक्ति अपार्टमेंट (EWS) स्थित बच्चों के पार्क में तालाब बनाने और छठ पूजा की अनुमति दिए जाने के बाद स्थानीय लोग इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जता रहे हैं. यहां से महज 200 मीटर की दूरी पर नोएडा अथॉरिटी द्वारा पिछले 22 वर्षों से छठ घाट का निर्माण किया जा रहा है, और वहीं इस आयोजन को हर साल किया भी जाता है, जहां श्री सहयोग छठ पूजा समिति (रजिस्टर्ड) हर साल छठ का आयोजन करती है.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोगों ने गुट बनाकर अपनी राजनीति चमकाने के लिए शिवशक्ति छठ पूजा समिति के नाम एक समिति बनाई जो रजिस्टर्ड भी नहीं है. वह बच्चों के खेलने वाले पार्क में गड्ढा कर तालाब बनाने पर उतारू है. आरोप है कि इन लोगों ने कथित तौर पर हार्टिकल्चर डिपार्टमेंट से बच्चों के पार्क में पूजा आयोजन के लिए विभाग को धोखे में रखकर अनुमति प्राप्त कर ली है.

पार्क में तालाब बनाए जाने का विरोध

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पार्क बच्चों के खेलने, महिलाओं के घूमने, और बुजुर्गों के आराम के लिए बनाया गया है. तालाब बनाकर यहां छठ पूजा करने से बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है. इस पार्क में बच्चों के झूले लगे हैं, और नियमित तौर पर महिला एवं बुजुर्ग लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. पार्क में खुदाई से झूले एवं अन्य संरचनाओं को नुकसान हो सकता है, साथ ही पानी का तालाब बन जाने से छोटे बच्चों की सुरक्षा चिंताएं भी बढ़ जाती हैं.

लोगों ने की अनुमति को रद्द करने की अपील

स्थानीय निवासियों ने नोएडा अथॉरिटी और हार्टिकल्चर डिपार्टमेंट से इस अनुमति को रद्द करने की अपील की है. उनका कहना है कि यदि 200 मीटर की दूरी पर पहले से ही एक छठ घाट उपलब्ध है, तो ऐसे में एक छोटे से बच्चों के पार्क में तालाब बनाने की कोई जरूरत नहीं है. सेक्टर-71 में स्थित इस छठ घाट पर हर साल समाज के सभी लोग मिल-जुल कर छठ पूजा का आयोजन करते आए हैं. ऐसे में एक नए बैनर के अंतर्गत बच्चों के पार्क में तालाब बना कर पूजा करना स्थानीय लोगों को अनुचित लग रहा है.

गलत जानकारी देकर कराई पार्क की बुकिंग

लोगों का कहना है कि अगर किसी गुट को छठ पूजा करनी है, तो वे पहले से बने छठ घाट पर आकर इसे मना सकते हैं, जहां समाज के सभी लोग वर्षों से एक साथ पूजा करते आए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि शिवशक्ति छठ पूजा समिति ने हार्टिकल्चर विभाग से गलत जानकारी देकर पार्क की बुकिंग करा ली है, बिना जांच किए ही ऐसी अनुमति दे कर हार्टिकल्चर विभाग ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है. लोगों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और इस विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए अनुमति को तत्काल रद्द किया जाना चाहिए. स्थानीय निवासियों ने अपील की है कि पार्क में बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए नोएडा अथॉरिटी तुरंत हस्तक्षेप करे और इस विवाद का तुरंत ही पटाक्षेप करे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |