कानपुर: DM कंपाउंड में लाश दफन कर पंजाब भागा, होटल में काम किया, मोबाइल से रहा दूर… 4 महीने तक पुलिस को कैसे छकाता रहा जिम ट्रेनर?

उत्तर प्रदेश के कानपुर में चार महीने पहले लापता कारोबारी की पत्नी की हत्या हो गई. पुलिस ने आरोपी जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उससे आगे की जांच के लिए भी पूछताछ कर रही. पूछताछ में आरोपी जिम ट्रेनर विमल ने DM आवास के पास शव को गाड़ने की बात बताई. पुलिस जब उस जगह पर खुदाई कराई तो सच में वहां से एक कंकाल बरामद हुआ.

वहीं घटना वाले दिन से जब जिम ट्रेनर और कारोबारी की पत्नी एकता गायब हुई तो 24 जून को महिला के पति की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने दोनों के मोबाइल लोकेशन पता करवाई थी. उस समय भी दोनों की लोकेशन नानाराव पार्क मिली थी, जो डीएम आवास परिसर के बिल्कुल बगल में है. एकता के शव को दफनाने के बाद जिम ट्रेनर कानपुर से दूर चला गया. पुलिस को उसके बारे में कुछ भी पता न चले इसलिए वो पंजाब पहुंच गया.

पंजाब के होटल में किया काम

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वो घटना के बाद से छिपकर अलग-अलग जगह रह रहा था. कुछ दिनों के लिए उसने पंजाब के होटल में भी काम किया था. उस दौरान वो किसी से बात भी नहीं करता था. उसे ऐसे छिपकर और गुमशुम होने के कारण पंजाब के होटल मालिक ने भी उससे पूछा. जिम ट्रेनर किसी न किसी तरह से बात को टाल दिया करता था.

भांजा कपड़े लेकर गया सेंट्रल स्टेशन

पुलिस जिम ट्रेनर के घर पूछताछ के लिए गई तो उसके एक भांजे का नम्बर मिला था. उसके जरिए जिम ट्रेनर की बहन तक पहुंचा गया. पुलिस को पता चला कि रात लगभग आठ बजे भांजा जिम ट्रेनर के कपड़े लेकर सेन्ट्रल स्टेशन गया है.

गिरफ्तारी के बाद अब आरोपी ने बताया कि उसने एकता को उसी दिन मार दिया था. इसका मतलब मारने और शव को गाड़ने के बाद आरोपी विमल सोनी ट्रेन से फरार हो गया था. जबकि, मृतका के घरवाले और पुलिस समझ रही थी कि दोनों एक साथ फरार हुए हैं. फिलहाल, पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है.

क्यों लग गए 4 महीने?

आरोपी को पकड़ने में पुलिस को 4 महीने लग गए. उसका सबसे बड़ा कारण यह था कि आरोपी विमल सोनी ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं किया. ना तो उसने नॉर्मल कॉल या मैसेज किया और ना ही व्हाट्सएप कॉल. इस वजह से उसकी कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल रही थी.

डीएम आवास परिसर में कैसे गाड़ा शव?

पुलिस अभी भी आरोपी से पूछताछ कर रही है लेकिन एक सवाल अभी भी है कि ऐसी जगह जहां शहर के अधिकारी रहते हो वहां पर जाकर, गड्ढा खोदकर शव को आसानी से गाड़ देना कैसे संभव हुआ?

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |