दिल्ली में ‘सांसों पर संकट’, हवा में घुला जहर, खतरनाक श्रेणी में AQI; जानें अगले पांच दिनों का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है. रविवार की सुबह दिल्ली के कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी में पहुंच गया. दिल्ली के आईटीआई जहांगीरपुरी में 360, डीआईटी इंजीनियरिंग इलाके में 300 तक एक्यूआई दर्ज किया गया. लगातार प्रदूषित हो रही हवा से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने कई हॉटस्पॉट इलाके बनाए हैं, जिनकी निगरानी की जा रही है. वहीं, दिल्ली के मौसम में भी बदलाव का क्रम जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान में गिरावट जारी है.

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है. कुछ जिलों में हल्की बारिश की फुहारें पड़ सकती हैं. आईएमडी के अनुसार, प्रदेश के एटा, अलीगढ़, कासगंज, बदायूं, हाथरस, मथुराज, महाराजगंज, कुशीनगर, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर और संभल में गरज चकम के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा.

UP में गुलाबी सर्दी का असर

मौसम में हो रहे बदलाव से यूपी में ठंड बढ़ने लगी है. सुबह-शाम गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है. घरों में कूलर और एसी बंद हो गए हैं. दोपहर में जरुर धूप निकलने से गर्मी बढ़ जा रही है. लेकिन सुबह शाम तापमान में गिरावट होती जा रही है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहने की आशंका जताई है. वहीं, मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोग खांसी, सर्दी, बुखार जैसी बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं. अस्पतालों में इन मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें देखी जा सकती हैं.

दिल्ली में गिर रहा तापमान

दिल्ली में मौसम परिवर्तन के साथ हवा लगातार प्रदूषित होती जा रही है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों ने लोगों से घरों में रहने को कहा है. दिल्ली में एक्यूआई गड़बड़ाने से लोगों को सांस लेने में दिक्कते होने लगी हैं. मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. वहीं, 25 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की आशंका जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जताया है. शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यनूतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |