35 का दूल्हा देख घर वालों ने तोड़ी शादी, बेटी ने उसी के साथ लिए 7 फेरे… अब मांग रही पुलिस से मदद

बिहार के जमुई में एक लड़की ने घर वालों से अपने बॉयफ्रेंड को मिलवाया. बोली- मैं इनसे प्यार करती हूं और इन्हीं से शादी करना चाहती हूं. जैसे ही लड़की के घर वालों ने होने वाले दामाद जी की उम्र पूछी तो उन्होंने यह रिश्ता तोड़ दिया. दूल्हा 35 साल का था. लड़की वालों को उसकी उम्र से ऐतराज था. लेकिन बेटी उससे इतना प्यार करती थी कि रातोरात वो घर से भाग गई. फिर अपने बॉयफ्रेंड से शादी भी कर ली. उसके बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया. घर वालों को यह बात पता चली तो लड़की की मां ने दामाद सहित 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.

पति के खिलाफ मामला दर्ज होने की सूचना लड़की को लगी तो वह भी थाने पहुंच गई. उसने पुलिस से कहा कि वो बालिग है. अपनी मर्जी से उसने बॉयफ्रेंड संग शादी की है. पुलिस ने लड़की से पूछा- क्या तुम्हारा दूल्हा और उसके साथ आए 15 लोग तुम्हें जबरदस्ती घर से भगा ले गए? लड़की बोली- मेरी मां ने जो भी आरोप लगाए हैं वो गलत हैं. मैं अपनी मर्जी से घर से भागी हूं.

लड़की ने क्या बताया?

लड़की ने बताया- मैंने अपने घर वालों को बॉयफ्रेंड से मिलवाया भी था. लेकिन बॉयफ्रेंड की 35 साल उम्र सुनकर मेरे घर वालों ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया. फिर मैं अपनी मर्जी से घर से भाग गई. हमने फिर शादी कर ली. मैं अपने पति के साथ बहुत खुश हूं. इन्हीं के साथ रहना चाहती हूं.

पुलिस कर रही जांच

बरहट थाना पुलिस ने फिलहाल लड़की का मेडिकल करवाया है, ताकि पुष्टि हो सके कि वो बालिग है. मामले में जांच जारी है. पुलिस ने बताया- पेंघी गांव में रहने वाली एक लड़की अपने घर से भाग गई. उसने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है. लड़की की मां का कहना है कि उनकी बेटी की जबरन शादी करवाई गई है. जबकि, बेटी कह रही है कि वो खुद घर से भागी थी और अपनी मर्जी से उसने शादी की है. हम मामले की जांच कर रहे हैं. जल्द ही सच्चाई का पता लगाया जाएगा. फिर उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |