अलवर में सहायक कलेक्टर, ट्रांसफर हुआ तो 10 साल जॉइन नहीं किया; अब RAS अधिकारी नरसिंह बर्खास्त

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने 10 साल से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे एक अधिकारी के खिलाफ एक्शन लिया है. सरकार ने RAS नरसिंह को बर्खास्त कर दिया है. सरकार न एक्शन इसलिए है कि नरसिंह बिना किसी सूचना के पिछले 10 साल से अपनी ड्यूटी से नदारद चल रहे थे. सरकार बदलने के बाद भी नरसिंह अपनी ड्यूटी पर वापस नहीं आए और ना ही संबंधित विभाग या सीनियर अधिकारी को सूचना दी. जिसके बाद कार्मिक विभाग ने बर्खास्त किए जाने का आदेश जारी कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक नरसिंह के खिलाफ एक्शन से पहले विभाग के अधिकारियों ने कई बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला. आरएएस अधिकारी के द्वारा कोई जवाब ना मिलने के बाद भजनलाल सरकार ने एक्शन लिया है. सरकार ने नरसिंह को नकारा अफसर कहा है.

2014 में हुआ था ट्रांसफर

नरसिंह की फरवरी 2014 में अलवर के बहरोड़ में सहायक कलेक्टर के पद पर तैनाती हुई थी. वहीं 28 फरवरी को अफसरों के तबादला की सूची जारी हुई जिसमें नरसिंह का भी नाम शामिल था. नरसिंह का ट्रांसफर बहरोड़ से जैसलमेर जिले के पोखरण कर दिया गया. यहां उन्हें एसडीओ के पद पर तैनात किया. हालांकि ट्रांसफर के बाद नरसिंह ने पदभार ग्रहण नहीं किया और न ही विभाग को सूचना भेजी

भजनलाल सराकर ने लिया एक्शन

नरसिंह के पदभार ग्रहण न करने पर विभाग की तरफ से कई बार सूचना दी गई लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया. कोई जवाब नहीं आने पर और बिना सूचना के अनुपस्थित होने के बाद विभाग नए अधिकारी की नियुक्ति करनी पड़ी. आरएएस नरसिंह के द्वारा बिना बताए ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और विभाग के द्वारा भेजे गए लेटर का कोई जवाब नहीं दिए जाने के बाद भजनलाल सरकार ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है. सरकार ने कहा कि नकारा अफसर को पद से मुक्त कर देना ही जरूरी है. इससे विभाग के काम प्रभावित होते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |