रायबरेली की जेल में रहेगा अमेठी हत्याकांड का आरोपी, क्यों किया गया शिफ्ट?

उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक शख्स ने संगीन अपराध को अंजाम दिया. आरोपी ने एक साथ दलित परिवार के चार लोगों की हत्या की. आरोपी चंदन वर्मा ने पति, पत्नी और उनकी दो बेटियों को 3 अक्टूबर को गोली मारी. पुलिस ने इस हत्याकांड पर फौरन एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन पुलिस के संग हुई मुठभेड़ में वो घायल हो गया था, जिसकी वजह से उसे जेल में शिफ्ट नहीं किया गया था.

मुठभेड़ में घायल होने के बाद वर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी दी कि आरोपी का इलाज होने के बाद उसको रायबरेली की जिला जेल में ट्रांसफर कर दिया गया है.

4 लोगों का किया मर्डर

चंदन वर्मा पर आरोप है कि उसने 3 अक्तूबर को अमेठी के अहोरवा भवानी इलाके में एक टीचर के परिवार की हत्या की. वर्मा ने अमेठी के एक सरकारी स्कूल के टीचर सुनील (35), पत्नी पूनम (32) और उनकी दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि टीचर की पत्नी पूनम ने 18 अगस्त को रायबरेली में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी. शिकायतकर्ता ने यह भी कहा था कि अगर उसे या उसके परिवार को कुछ भी होता है तो इसके लिए वर्मा जिम्मेदार होगा.

पुलिस के संग मुठभेड़ में हुआ घायल

पुलिस ने शुक्रवार को चंदन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन हत्या के हथियार की बारामदगी के दौरान चंदन वर्मा ने दारोगा से पिस्टल छीनकर उन पर फायर कर दिया. इसी के बाद पुलिस ने अपनी रक्षा के लिए चंदन पर गोली चलाई, जो उसके दाहिने पैर पर लगी. इस के बाद आरोपी का इलाज होने के बाद उसको शनिवार को जिला जेल में शिफ्ट करने से पहले अदालत में पेश किया गया था. जेल अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि वर्मा शनिवार रात करीब आठ बजे जेल पहुंचा.

चंदन वर्मा का कबूल नामा

अमेठी हत्याकांड के बाद आरोपी चंदन वर्मा का कबूल नामा सामने आया है. रायबरेली निवासी वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार को पीड़ितों के घर पहुंचा, वहां किसी बात पर वो भड़क गया और उसने गुस्से में परिवार के सदस्यों को गोली मार दी. उसने चारों की हत्या करने की बात कबूल की. ​​वर्मा ने कहा कि पिछले 18 महीनों से उसका पत्नी पूनम के साथ प्रेम संबंध था, रिश्ते में खटास आने से वह तनाव में आ गया जिस वजह से उसने परिवार की हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने यह भी कहा कि उसने खुद को मारने की कोशिश की थी, लेकिन पिस्तौल से गोली नहीं चली.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |