भागलपुर में अचानक हुआ बम ब्लास्ट, 7 बच्चे घायल; खेलने के दौरान हुआ हादसा

बिहार के भागलपुर में एक बार फिर से बम ब्लास्ट की घटना ने लोगों को डरा दिया है. हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंगी के पास मैदान में ब्लास्ट की घटना हुई जिसकी चपेट में वहां पर खेल रहे सात बच्चे आ गए. इनमें तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं. घायलों का इलाज भागलपुर के सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है. यह धमाका इतना तेज था की इसकी गूंज करीब 1 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तनाती कर दी गई है.

दरअसल हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंगी मैदान के बगल वाली गली में घर के सामने बच्चे खेल रहे थे, इसी बीच ये बम ब्लास्ट हुआ है. बच्चे खेल-खेल में हाथ में देसी बम ले लिए थे जो अचानक फट गया और इसमें 7 बच्चे घायल हो गए जिनमें से तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर विस्फोट के अवशेष जुटाए, हालांकि घटना को लेकर घायल बच्चों के घर वालों ने कहा कि उनके पास बम कहां से आया इस बात की जानकारी नहीं है. घायल बच्चों से पुलिस पूछताछ कर रही है. मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है.

घायल बच्चों से पूछताछ कर रही है पुलिस

मामले को लेकर मौके पर पहुंचे सिटी डीएसपी 2 राकेश कुमार ने बताया कि खेलने के दौरान बच्चों के बीच देसी बम फट गया जिसमें 7 बच्चे जख्मी हुए हैं उन्हें तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. ये देसी बम कहां से आया और किस तरह फटा इसकी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि बच्चों ने कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया है, हम लोगों ने मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया है. शाहजहांगी के खिलाफत नगर मोहल्ले में हुए बम विस्फोट मामले में घटनास्थल पर भागलपुर के पुलिस कप्तान आनंद कुमार भी पहुंचे, उन्होंने परिजनों और एफएसएल की टीम से मामले की जानकारी ली.

पहले भी सामने आए हैं इस तरह के मामले

ये कितना मजबूत विस्फोटक था इसकी जांच की जा रही है. पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम गठित की गई है. बम कहां से आया, किसने बनाया इसकी भी जांच की जा रही है. यह पहली बार नहीं है जब भागलपुर में बम ब्लास्ट की घटना सामने आई है. इससे पहले भी कई बार भागलपुर में छोटे-बड़े बम ब्लास्ट की घटना हो चुकी है जिसमें दर्जनों लोगों ने अपनी जान गवाई है. इससे पहले 4 मार्च 2022 को भागलपुर के काजवली चक में बम बनाने के दौरान ब्लास्ट हुआ था जिसमे 15 लोगों की मौत हुई थी और 3 मकान जमींदोज हो गए थे. यह विस्फोट रात के करीब 11:30 बजे हुआ था. ब्लास्ट की आवाज करीब 5 किलोमीटर तक सुनाई दी थी, इससे पहले भी नाथनगर के कई इलाकों में बम ब्लास्ट की घटना से भागलपुर दहल उठा था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |