विकसित भारत देखने के लिए 2047 तक जिंदा रहना… आखिर अमित शाह ने खरगे को क्यों दिया ऐसा जवाब?

जम्मू-कश्मीर के जसरोटा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विवाद खड़ा कर देने वाला बयान दिया, जिस पर केंद्रीय गृह मंत्री व बीजेपी के दिग्गज नेता अमित शाह ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि मल्लिकार्जुन खरगे ने बेवहज अपने स्वास्थ्य के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घसीटा है.

अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने भाषण में खुद, अपने नेताओं और अपनी पार्टी से भी बढ़कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया. उन्होंने अपनी कटुता का परिचय देते हुए प्रधानमंत्री मोदी को अपने निजी स्वास्थ्य के मामले में अनावश्यक रूप से घसीटते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी को सत्ता से हटाने के बाद ही मरेंगे.’

केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा, ‘इससे पता चलता है कि इन कांग्रेसियों में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति कितनी नफरत और डर है कि वे लगातार उनके बारे में ऐसा सोच रहे हैं. खरगे के स्वास्थ्य के लिए मोदी जी प्रार्थना करते हैं, मैं प्रार्थना करता हूं और हम सभी प्रार्थना करते हैं कि वे लंबे समय तक स्वस्थ रहें. वे कई सालों तक जीवित रहें और 2047 तक विकसित भारत का निर्माण देखने के लिए जीवित रहें.’

जल्दी मरने वाला नहीं हूं- खरगे

बीते दिन मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए जरूर लड़ेंगे, इसके लिए चाहे जो भी हो. मैं जम्मू-कश्मीर को ऐसा छोड़ने वाला नहीं हूं. मैं 83वीं साल में चल रहा हूं और इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं, जब तक मोदी को नहीं हटाएंगे, तब तक मैं जिंदा ही रहूंगा. आपकी बात सुनूंगा और आपके लिए लडूंगा.

उन्होंने कहा कि मोदी जी जम्मू-कश्मीर आकर युवाओं के भविष्य के लिए झूठे आंसू बहा रहे हैं. असलियत ये है कि पिछले 10 सालों में पूरे देश के युवाओं को अंधकार में धकेल दिया जिसके लिए खुद मोदी जिम्मेदार हैं. अभी बेरोजगारी के आंकड़े आए हैं. 45 सालों की सबसे ज्यादा बेरोजगारी मोदी की देन है. मोदी-शाह की सोच में रोजगार देना नहीं, सिर्फ भाषण देना, फोटो खिंचाना और फीता काटना है.

मोदी ने जम्मू कश्मीर आकर कितना झूठ बोला- खरगे

खरगे ने कहा कि जम्मू कश्मीर में सरकारी विभागों में 65 फीसदी पद खालली हैं. यहां की नौकरियां बाहरी लोगों को कॉन्ट्रेक्ट और डेली वेजेज दी जा रही हैं. एम्स जम्मू में भी जम्मू के लोगों को नौकरियां नहीं मिलीं, ये जानकारी मुझे मिली है. मोदी ने जम्मू कश्मीर आकर कितना झूठ बोला, आपने सुना होगा. कांग्रेस को कितनी गालियां दीं, कैसी भाषा बोली. ये इनकी घबराहट दिखती है क्योंकि उनको हार साफ दिख रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |