नेपाल में भारी बारिश से बिहार में उफान पर नदियां, बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट, अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

बिहार में अगले 48 घंटों में प्रमुख नदियों में अप्रत्याशित मात्रा में पानी प्रवाहित होने को लेकर जल संसाधन विभाग अलर्ट मोड पर है. विभाग के सभी पदाधिकारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं. जल संसाधन विभाग ने शुक्रवार को जानकारी दी कि 27 सितंबर से पड़ोसी देश नेपाल में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से आगामी 48 घंटों के दौरान नेपाल से निकलने वाली गंडक, कोशी, महानंदा आदि नदियों में अप्रत्याशित पानी का बहाव होने की संभावना है.

जल संसाधन विभाग के बाढ़ प्रबंधन सुधार सहायक केंद्र, पटना द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 27-28 सितंबर की मध्य रात्रि 12 बजे वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज से 6.00 लाख क्यूसेक और 28 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे वीरपुर स्थित कोशी बराज से 6.81 लाख क्यूसेक जलश्राव प्रवाहित होने की संभावना है, जो अबतक प्रवाहित अधिकतम जलश्राव के नजदीक होगा.

जल संसाधन विभाग की बैठक

इस संभावित स्थिति के संदर्भ में विभागीय स्तर पर प्रधान सचिव, जल संसाधन विभाग की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक की गई. इसमें अभियंता प्रमुख, बाढ़ नियंत्रण, जल निस्सरण और अभियंता प्रमुख, मुख्यालय समेत अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे. उच्चस्तरीय बैठक के दौरान स्थिति की गंभीरता के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्णय लिये गये.

संवेदनशील स्थलों पर कैम्प करने का निर्देश

विभाग द्वारा सभी क्षेत्रीय अभियंताओं को तटबंधों और संरचनाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से आगामी 48 घंटों तक संवेदनशील, अतिसंवेदनशील स्थलों पर कैम्प करने का निर्देश दिया गया है. सभी स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में बाढ़ से बचाव वाली सामग्रियों का भंडारण कराया गया है. साथ ही आवश्यकतानुसार संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों के बेहतर पर्यवेक्षण के लिए अतिरिक्त अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है. विभाग के अंतर्गत सभी पदाधिकारियों का अवकाश अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है.

तटबंधों के सुरक्षा की निगरानी

संभावित आपदा की स्थिति के मद्देनजर संबंधित जिला प्रशासन को भी सभी आवश्यक ऐहतियाती कार्रवाई करने, तटबंध के नदी भाग में रहने वालों को जानकारी देते हुए कार्रवाई करने और बाढ़ आपदा के लिए जिला प्रशासन के स्तर से गश्ती सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया गया है. सभी तटबंधों के सुरक्षा की निगरानी और चौकसी बरती जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |