नेमप्लेट विवाद पर घिरे विक्रमादित्य! कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने बुलाकर समझाया

हिमाचल प्रदेश में रेहड़ी-पटरी, ढाबा-रेस्टोरेंट में नेमप्लेट लगाने को लेकर विवाद अभी भी जारी है. प्रदेश के लोक निर्माण विभाग और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह नेमप्लेट लगवाने के पक्ष में हैं, जिसके चलते कांग्रेस पार्टी उन से नाखुश नजर आ रही है. पार्टी की ओर से विक्रमादित्य से साफ कहा गया है कि पार्टी की नीतियों और विचारधाराओं के विपरीत कोई काम करना या किसी प्रकार का फैसला लेना गलत है.

कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी यह बात कही है. साथ ही, उन्होंने कहा कि पार्टी किसी भी तरीके से नफरत को बढ़ावा नहीं देना चाहती है. हालांकि, प्रदेश सरकार ने यह बात साफ की है कि आधिकारिक तौर पर अभी ऐसा कोई फैसला नहीं सुनाया गया है.

“एकता में ही है विश्वास”

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि उन्होंने विक्रमादित्य को पार्टी के आदर्श और भावनाएं समझाई. भोजनालयों और फास्ट-फूड सेंटर में नेमप्लेट लगाने के मुद्दे पर कांग्रेस की नीतियां शुरुआत से ही साफ रही हैं. ऐसे में, कोई भी मंत्री या पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और विचारधाराओं के विरुद्ध नहीं जा सकता.

राहुल गांधी नफरत के खिलाफ प्यार फैलाने की कोशिश करते हैं और हमें भी नफरत पैदा नहीं करनी है. हम एकता में विश्वास करते हैं. विवादों में घिरे मंत्री विक्रमादित्य ने अपने फैसले का समर्थन करते हुए वेणुगोपाल को बताया कि मीडिया ने उन्हें गलत तरीके से पेश किया गया है.

क्यों हो रहा है विवाद?

हिमाचल प्रदेश के राज्य मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तरह ही भोजनालयों और फास्ट-फूड सेंटर में नेमप्लेट लगाने का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि मालिकों को अपनी पहचान बताना जरूरी है ताकि ग्राहकों को किसी भी रूप में समस्या ना हो, लेकिन, उनका यह फैसला कांग्रेस पार्टी की नीति के खिलाफ है.

शुरुआत से कांग्रेस नेमप्लेट लगाने की बात का विरोध करते आई है, पार्टी का कहना है कि इससे जाति के नाम पर भेदभाव को बढ़ावा मिलेगा और नफरत फैलेगी. ऐसे में, विक्रमादित्य नेमप्लेट लगाने का समर्थन करने के बाद से ही काफी चर्चित हैं और कांग्रेस भी उनकी इस बात से बहुत असंतुष्ट और निराश दिखाई दे रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |