कोलार तहसील में 1000 राजस्व प्रकरण लंबित, कलेक्टर ने जताई नाराजगी

भोपाल। कोलार तहसील में नामांतरण, बंटवारा सहित राजस्व के 1000 प्रकरण लंबित होने से कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने नाराजगी जताई है। वह गुरुवार को कोलार तहसील का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार को एक सप्ताह में लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एक महीने में नए भवन में कोलार तहसील शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने गुरुवार को कोलार तहसील पहुंचकर नामांतरण, बंटवारा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी एसडीएम रविशंकर राय और तहसीलदार कुणाल राउत से ली। उन्होंने समय सीमा से बाहर होने वाले 250 प्रकरणों को तीन दिन में निपटाने और लंबित चल रहे 750 प्रकरणों को एक सप्ताह में निपटाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि यदि प्रकरणों का निराकरण नहीं होता है तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।

नए भवन में लगेगा तहसील कार्यालय

कोलार तहसील कार्यालय अभी नगर निगम कार्यालय में संचालित हो रहा है। नया तहसील भवन डीमार्ट के पास बनाया जा रहा है। जिसका कलेक्टर ने निरीक्षण किया और एक महीने में फर्नीचर के साथ भवन तैयार करने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और भवन की गुणवत्ता का जायजा लिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन का निर्माण निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा किया जाए।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद     |     ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया     |     यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन     |     उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी     |     उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम में हुआ कैद     |     श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम     |     कनाडाई महिला के साथ नीमराना में हुआ धोखा, उम्र का सच सामने आते ही शादी से मुकरा प्रेमी     |     दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज     |     जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |