हमारी गवर्नेंस पॉलिसी ड्रिवेन, आज का भारत एम्बीशियस सपने देखने वाला… न्यूयॉर्क में CEOs से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के दूसरे दिन न्यूयॉर्क में टेक कंपनियों के CEOs से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत सपनों से भरा हुआ है. हमारा गवर्नेंस पॉलिसी ड्रिवेन है इसलिए जनता ने शायद हमें तीसरी बार चुनी है. आपने मेरे 10 साल के कार्यक्रम को देखा है. आज भारत के पास वन ऑफ द मॉस्ट वाइब्रेंट सिस्टम है.

पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत एम्बीशियस सपने देखता है और उन्हें पूरा करने का भरसक प्रयास भी करता है. आज भारत विश्व की सबसे तेजी से ग्रो करने वाली इकॉनमी है. तीसरे कार्यकाल में हम तीसरे स्थान पर होंगे, इसका मुझे उम्मीद है. आपका आना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. मैं जो ऊर्जा, उत्साह और भारत के प्रति भरोसा देख रहा हूं उसे देख कर सुखद लगता है.

पीएम मोदी ने कहा कि आप जिस दुनिया में काम करते हैं और उसका भविष्य आपको पता हो तो काफी वैल्युएबल होता है. कुछ चीजों का सुझाव भी आपने दिया है मेरी टीम ने उसे नोट किया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि आप में से कई साथी से मैं पहले भी फैमिलिअर हूं और ग्रोथ स्टोरी पर हमें विश्वास भी है. पिछले दिनों के अनुभव से लगता है कि इसकी गति जितनी बढ़ाएंगे उसके परिणाम और अच्छे होंगे.

टेक्नोलॉजी विकसित भारत का एक अहम स्तम्भ

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी टेक्नोलॉजी ड्रिवेन है. ऐसे समय में सिर्फ टेक्नोलॉजी और टेक्नोलॉजी प्लस डेमोक्रेसी इसका मिलना बहुत जरूरी है. टेक्नोलॉजी माइनस डेमोक्रेसी यह किसी भी देश के लिए संकट पैदा करता है. पीएम मोदी ने कहा कि टेक्नोलॉजी विकसित भारत का एक अहम स्तम्भ है. पीएम मोदी ने 15 टेक कंपनियों के सीईओज के साथ राउंडटेबल बैठक की.

इस बैठक में एडोब के सीईओ शांतनु नारायण, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, IBM के सीईओ अरविंद कृष्णा, AMD की सीईओ लिसा सु, मॉडर्ना के सीईओ नूबर अफयान और होलटेक इंटरनेशनल के सीईओ डॉ. कृष्ण सिंह सहित कई सीईओ मौजूद रहे. इस बैठक में पीएम मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |