बिहार के सिंघम IPS शिवदीप लांडे ने अपने पद से दिया इस्तीफा, अब क्या होगी नई पारी?

पूर्णिया रेंज के आईजी शिवदीप बामन राव लांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से अपने इस्तीफे की जानकारी दी. उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि 18 वर्ष में सरकारी पद पर अपनी सेवा करने के बाद आज मैं इस पद से इस्तीफा दे रहा हूं. इन वर्षों में मैं बिहार को खुद से और अपने परिवार से भी ऊपर माना. अगर मेरे बतौर सरकारी सेवक के कार्यकाल में कोई त्रुटि हुई हो तो इसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं. उन्होंने आगे लिखा कि आज मैं भारतीय पुलिस सर्विस से त्यागपत्र दिया हूं, लेकिन मैं बिहार में ही रहूंगा और बिहार मेरी कर्मभूमि रहेगी.

कुछ दिन पूर्व ही शिवदीप लांडे को पूर्णिया प्रक्षेत्र का आईजी नियुक्त किया गया था. बताया जाता है कि बतौर एसपी के रूप में वे पूर्णियां, अररिया और मुंगेर में अपनी सेवा दे चुके हैं. किशनगंज और कटिहार के भी प्रभारी एसपी रह चुके हैं. बताया जाता है कि जब शिवदीप लांडे इन जिलों में एसपी थे तो अपराधी जिला छोड़कर भाग खड़े हुए थे. इन जगहों से अपराधियों के नमो निशान मिट गए थे.

10 दिन पहले बनाए गए थे IG

वहीं सूत्र बताते हैं कि शिवदीप लांडे बिहार में खुलकर काम नहीं कर पा रहे थे. यही वजह है कि वे कुछ सालों तक केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे. महाराष्ट्र पुलिस में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस एंटी नारकोटिक्स सेल एवं क्राइम ब्रांच में तैनात थे. मुंबई में भी उन्होंने अपराधियों के छक्के छुड़ा दिए थे. वहीं समय अवधि खत्म होने के बाद पुनः वे बिहार आ गए थे और सहरसा रेंज के डीआईजी बनाए गए थे. वहीं 10 दिन पूर्व ही उन्हें पूर्णियां प्रक्षेत्र का आईजी बनाया गया था. अचानक उनके इस्तीफे से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

बिहार के कई IPS अधिकारी दे चुके इस्तीफा

शिवदीप लांडे 2006 बैच के बिहार कैडर के IPS अधिकारी हैं. वे मूल रूप से महाराष्ट्र के अकोला जिले के परसा गांव के निवासी हैं. वे एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं. कभी-कभी छुट्टी में उन्हें अपने गांव में खेती करते भी देखा जाता था. हालांकि उनके इस्तीफे के कयास काफी लंबे समय से लगाए जा रहे थे. यह कयास लगाए जा रहे थे कि वे इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र चले जाएंगे, लेकिन बिहार में ही रहने की बात कहकर यह सस्पेंस बना दिए हैं कि आखिर अब वे बिहार में क्या करेंगे? इससे पूर्व कई IPS अधिकारी बिहार छोड़कर जा चुके हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |