दिल्ली के करोलबाग में गिरा मकान, आधा दर्जन लोगों के दबने की आशंका

दिल्ली में करोलबाग के बापा नगर में एक तीन मंजिला मकान गिरने की खबर है. इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच फायर ब्रिगेड एवं एनडीआरएफ की टीमों ने राहत कार्य शुरू कर दिया है. फिलहाल दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं. बताया जा रहा है हादसे के वक्त इस मकान के अंदर 20 से अधिक लोग मौजूद थे. स्थानीय लोगों के मुताबिक पहले तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते पूरा मकान ध्वस्त हो गया. इससे आसपास के मकानों को भी क्षति पहुंची है.

हादसे के वक्त वहां आसपास रहने वाले लोगों को भूकंप का एहसास हुआ. इससे लोगों में दहशत का माहौल है.दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सुबह नौ बजकर 11 मिनट पर हादसे की कॉल आई थी. इस सूचना पर दमकल विभाग ने तत्काल पांच गाड़ियां मौके पर रवाना कर दी. तत्काल मामले की जानकारी एनडीआरएफ को भी दी गई. इसके बाद पुलिस फायरब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमों ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. अधिकारियों के मुताबिक अभी साफ नहीं हो सका है कि मलबे में कितने लोग दबे हैं. हालांकि आशंका जताई जा रही है कि इनकी संख्या आधा दर्जन से अधिक होगी.

आधा दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह मकान काफी पुराना था और जर्जर हालत में था. फायर विभाग डॉयरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि इस मकान का बड़ा हिस्सा गिरा है. आशंका है कि आधा दर्जन से अधिक लोग मलबे में दबे हैं. उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. वहीं मलबे से निकाल कर इन लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की भी व्यवस्था कर ली गई है. बता दें कि दिल्ली में हो रही बारिश की वजह से अब तक अलग अलग स्थानों पर कई मकान धराशायी हो चुके हैं.

आतिशी ने जताया दुख

करोल बाग हादसे और इसमें कई लोगों के दबे होने की सूचना पर दिल्ली की नामित मुख्यमंत्री आतिशी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने सूचना मिलते ही जिलाधिकारी से बातकर पीड़ितों को हर संभव राहत पहुंचाने को कहा है. उन्होंने बताया कि इस हादसे को लेकर उन्होंने दिल्ली नगर निगम के मेयर से भी बात की है.

उन्होंने कहा कि इस साल बहुत बारिश हुई है, ऐसे में इस तरह के हादसे होने की संभावना लगातार बनी हुई है. उन्होंने दिल्ली वासियों से आग्रह किया कि जिस किसी मकान में हादसे की संभावना हो तो तत्काल प्रशासन और निगम को सूचना दें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |