मदिंर में घुसा चोर, भोलेनाथ के सामने जोड़े हाथ और शिवलिंग से नाग चोरी कर हो गया रफूचक्कर

बिहार के छपरा जिले में एक अजीबो-गरीब चोर के चोरी करने का मामला सामने आया है. दौलतगंज के रतनपुर मोहल्ला में बटुकेश्वर नाथ मंदिर में चोर ने पहले भगवान भोलेनाथ की पूजा की. हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम किया और थोड़ी देर वहीं बैठकर भगवान का ध्यान भी लगाया. चोर ने आम भक्त की तरह भगवान की शरणागति भी ली, लेकिन कुछ देर बाद उसने जो किया वो वाकई में हैरान करने वाला था.

चोर ने शिवलिंग के ऊपर विराजित नागराज को उठाया और वहां से चलता बना. नागराज को चुराकर ले जाने की चोर की करतूत सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई. शिवलिंग पर लगाए गए नागराज तांबे धातु से बने हुए थे. चोर की नागराज को चुराने की मंशा क्या थी अभी इसका तो खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई तस्वीरों के जरिए ऐसा करने वाले शख्स की पहचान की जा रही है.

मंदिर के पट को बंद करने पहुंचे फिर देखा

मंदिर के पुजारी पंडित ध्रुव कुमार मिश्र जब मंदिर का कपाट बंद करने के लिए गए तो देखा कि शिवलिंग के ऊपर से नागराज ही गायब हैं. पुजारी भी शिवलिंग की ये तस्वीर देखकर दंग रह गए. आस-पास उन्होंने सभी जगर नाग देवता को खोजा, लेकिन उन्हें वो कहीं नहीं मिले. इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिसमें दिखाई दिया कि मंदिर में एक चोर आया था जिसने शिवलिंग पर रखे नाग देवता को उठाया और वहां से गायब हो गया. चोर की शुरुआती हरकतों से ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि, वो मंदिर में चोरी करने के लिए गया हुआ था.

चोरी करने से पहले मांगी माफी

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चोर पहले महादेव से हाथ जोड़कर माफी मांगता है, उसके बाद शिवलिंग में लपेटे हुए नाग देवता को चुराया और वहां से चला गया. नाग देवता तांबे धातु से बने हुए थे. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को खोजा जा रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |