राममंदिर: 10 फीसदी बाकी प्रथम तल पर काम, नवरात्रि में शुरू होगा शिखर निर्माण; होली तक सजेगा राम दरबार

रामभक्तों के लिए एक बड़ी खबर है. अयोध्या में निर्माणाधीन राममंदिर के प्रथम तल का काम लगभग 90 फीसदी पूरा हो चुका है. वहीं बाकी बचा 10 फीसदी काम हर हाल में इसी साल दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा. इससे भी बड़ी खबर यह है कि अगले ही महीने आ रही नवरात्रि में मंदिर के शिखर का काम शुरू कर दिया जाएगा. यह जानकारी मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने दी. उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण कार्य भले ही दो महीने की देरी से चल रहा है, लेकिन राम दरबार की स्थापना होली से पहले हो जाएगी.

नृपेंद्र मिश्रा गुरुवार को शुरू हुई मंदिर निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक से पहले मंदिर का निरीक्षण कर रहे थे. उन्होंने हरेक काम की प्रगति की डिटेल अपनी डायरी में दर्ज किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया को बताया कि मार्च 2025 तक हर हाल में राम दरबार स्थापित हो जाएगा. उन्होंने बताया कि अभी मंदिर के प्रथम तल पर काम तेजी से चल रहा है. अब तक 90 फीसदी काम हुआ है और शेष काम में तीन महीने का वक्त लग सकता है. हालांकि इस वक्त को भी कम करने की कोशिश हो रही है.

बासुदेव कामत ने फाइनल किया डिजाइन

उन्होंने बताया कि इस काम के साथ ही नवरात्रि में मंदिर के शिखर निर्माण का काम भी शुरू किया जा रहा है. उन्होंने मार्च 2025 तक राम दरबार तैयार करने की योजना की भी समीक्षा की. कहा कि राम दरबार की मूर्ति में क्ले कार्य करने के बाद फाइबर डिजाइन बननी है. यह डिजाइन पत्थर पर चढ़ाया जाएगा. मूर्तिकार वासुदेव कामत ने क्ले का मुआयना करने के बाद इसे पास कर दिया है. अब इसमें कोई अड़चन नहीं है. निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा के मुताबिक फिलहाल मंदिर का निर्माण कार्य सामान्य से तेज गति से चल रहा है.

अपोलो अस्पताल बनाएगा इमरजेंसी सेंटर

ऐसे में कोई अड़चन तो नहीं, लेकिन शिखर का निर्माण किसी चुनौती से कम भी नहीं है. उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में ही अपोलो अस्पताल की ओर से श्रद्धालु सुविधा केंद्र में इमरजेंसी सेंटर बनाया जाएगा. यह काम भी नवरात्रि के दौरान ही शुरू किया जाएगा. उन्होंने मंदिर परिसर में कुबेर टीला के बाद नल नील टीले और अंगद टीले का भी निरीक्षण किया. इनके जीर्णोद्धार को लेकर बताया कि कुबेर टीले को विकसित किया जा रहा है. बाकी दो टीलों के जीर्णोद्धार की दिशा में काम शुरू किया गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |