बिहार: पटना में BJP नेता का मर्डर, चेन छीनने का विरोध किया तो मार दी गोली

बिहार के पटना में अपराधियों ने भारतीय जनता पार्टी के नेता को गोली मार दी. सूचना मिलते ही परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. मृतक का नाम श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा है. घटना सोमवार सुबह चार बजे की है.

पुलिस ने बताया कि पटना सिटी के मंगल तालाब के पास श्याम सुंदर को अपराधियों ने गोली मार दी. श्याम मंगल तालाब के पास कहीं जाने के लिए ऑटो पकड़ने पहुंचे थे. इसी बीच, अपराधियों ने उनकी सोने की चेन छीनने की कोशिश की. चेन छीनने की घटना का श्याम सुंदर ने विरोध किया. इसके बाद अपराधियों ने उनको गोली मार दी. श्याम बीजेपी से जुड़े हुए थे और पटना सिटी चौक के नगर मंडल अध्यक्ष थे.

सुबह चार बजे की घटना

रविवार को ही श्याम सुंदर के बेटे का छेंका भी था. इसमें शामिल होने के लिए उनके कई रिश्तेदार आए हुए थे. सोमवार की चार बजे तड़के श्याम सुंदर अपने रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए मंगल तालाब के नजदीक ऑटो पकड़ने पहुंचे हुए थे.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

चौक थाना के थाना प्रभारी शशि कुमार कुमार राना ने बताया कि सुबह छह बजे के करीब पुलिस को यह जानकारी मिली कि नई सड़क सिटी फूड रेस्टोरेंट के सामने एक व्यक्ति, जिनका नाम मुन्ना शर्मा नाम के व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है. इसके बाद उनके परिजन अस्पताल ले गए, जहां इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई. घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. अनुसंधान किया जा रहा है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

चेन छीनने के दौरान मारी गोली

पूर्व डिप्टी मेयर संतोष मेहता ने बताया कि मुन्ना शर्मा भाजपा के चौक नगर मंडल के अध्यक्ष रह चुके थे. उनकी आज हत्या की गई है. अगर पुलिस चौकस रहती है तो यह नहीं होता. हमारी मांग है कि प्रशासन इसकी गहन छानबीन करें. बीजेपी नेता संजीव यादव ने कहा कि मंदिर में पूजा करने के बाद मुन्ना जी फुटपाथ पर बैठे थे, तभी एक बाइक पर सवार तीन अपराधी आए और छीना झपटी करने लगे, जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दी. लोगों का कहना है कि पुलिस घटना के करीब दो घंटे के बाद मौके पर पहुंची.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |