गाजियाबाद के चादर गैंग की कहानी, चोरी में बेडशीट का इस्तेमाल करते, 3 करोड़ की घड़ियां शोरूम से किए गायब

चोरी करने वाले गैंग के अपने-अपने तरीके हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां इंदिरापुर में साईं क्रिएशन शोरूम चोरों के गैंग ने 10 अगस्त को 3 करोड़ की चोरी की थी, जिसमें ब्रांडेड घड़ियों की चोरी की गई है. पुलिस ने इस मामले में गैंग के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक का नाम संतोष जयसवाल और दूसरे का रोहित पासवान है. इन्होंने शोरूम से करीब 700 घड़ियां चुरा ली थी. डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि चोरों ने गाजियाबाद में चोरी करने के पहले सेक्टर-63 में रेंट पर रूम लिया हुआ था और गैंग से चार मेंबर 22 जुलाई से यहां रह रहे थे.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, चोरी करने वाले लोग चादर गैंग से जुड़े हुए हैं. इस गैंग के लोग चोरी करने के बाद सामान को नेपाल में बेच देते हैं. कई बार डिमांड और कस्टमर की मांग के आधार पर बड़े-बड़े शोरूम से चोरी करते हैं. चोरी करने वाले इस खास गैंग की सेटिंग नेपाल से जुड़ी हुई है. नेपाल के लोगों की डिमांड पर बिहार के इस चादर गैंग को चोरी करने का ऑर्डर दिया जाता है और फिर भारत से चोरी किए गए सामान को नेपाल भेज दिया जाता है.

रात को चादर डालकर करते हैं चोरी

इस गैंग की खास बाद ये है कि अपनी चोरी में चादर का इस्तेमाल करते हैं. इनकी चोरी का समय रात का होता है. चोरी करने से पहले ये कुछ दिनों तक चोरी करने वाली जगहों पर रेकी किया करते हैं और चोरी वाली रात को चादर के जरिए दुकान या शोरूम को ढक दिया करते हैं, जिससे रास्ते से आने-जाने वाले लोग वहां का दृश्य न देख पाएं. चोरी के दौरान गैंग के कुछ लोग अंदर घुसकर वहां सा सामान निकालने में जुट जाते, उसी समय गैंग के और लोग बाहर रेकी किया करते हैं, जब उन्हें कोई आता हुआ दिखाई तो गैंग के दूसरे मेंबर्स को आगाह कर देते. इसके लिए रेकी करने वाले लोग सीटी मारते हैं.

आते लोगों को देखकर सो जाते सभी चोर

चादर गैंग के लोग चोरी करने में चादर का एक और तरीके से इस्तेमाल किया करते हैं. जब उन्हें चोरी करने वाली जगह पर कोई आता हुआ दिखाई देता तो गैंग के सभी लोग अपने साथ लाई हुई चादर को ओढ़कर सो जाया करते, जिससे वहां आने-जाने वाले लोगों को किसी तरीके का कोई शक न हो. कुछ समय बाद सभी वहां से निकलकर बस स्टैंड और टैक्सी लेकर निकला जाया करते थे. बिहार पहुंचकर नेपाल जाकर चोरी किए गए सामान की डिलीवरी करते थे.

चोरों को कई बार पहले से चोरी करने वाले सामान की डिमांड भी की जाती थी, मिले हुए ऑर्डर के आधार पर वो उस सामान की चोरी करते थे, इसके लिए उन्हें पहले से पेमेंट भी कर दी जाती थी. बिहार में 3-4 चादर गैंग हैं जो इस तरह के कामों में एक्टिव हैं. एक चादर गैंग में लगभग 8-10 लोग काम करते हैं, जिसमें सभी का काम बंटा हुआ होता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |