भारत में खड़े होकर आम लोग भी देख सकेंगे पाकिस्तान, बस करना होगा ये काम

सरहदी जिले जैसलमेर में आने वाले दिनों में पर्यटन सीजन का आगाज होने वाला है. इस समय भी यहां शुरुआती रूप से पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है. ऐसे में यहां आने वाला हर सैलानी बॉर्डर देखने की इच्छा रखता है. इस इच्छा को पूरा करना और भी आसान हो जाएगा. अब इंडो-पाक बॉर्डर देखने वाले सैलानियों को तनोट में बीएसएफ की चौकी पर लाइन लगाकर पास बनाने से छुट्टी मिल जाएगी. सैलानियों को इसके लिए नई सुविधा दी गई है.

बीएसएफ डीआईजी योगेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि इसके लिए shritanotmataman dirtrust. com पर जाकर अब सैलानी ऑनलाइन ही आवेदन कर ई-पास जारी करवा सकते हैं. इसके बाद तनोट से करीब 20 किलोमीटर दूर बबलियान वाला चौकी पर जाकर बॉर्डर देख सकेंगे. बॉर्डर टूरिज्म के भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तनोट-बबलियान पर्यटन परिपथ (टूरिज्म प्रोजेक्ट) को बढ़ावा देने के लिए श्री तनोट माता ट्रस्ट ने ऑनलाइन ई-पास की सुविधा शुरू की है.

रजिस्ट्रेशन के बाद ई-पास होगा जारी

इसमें सैलानियों को इस वेबसाइट पर जाकर ऑनलान फॉर्म है जिसमें पर्यटक को अपनी पूरी जानकारी अपने आईडी कार्ड के साथ भरकर सबमिट करनी होगी जिसके बाद ही ई-पास जारी होगा. अभी तक जैसलमेर घूमने आए सैलानियों को लाइन में लगना पड़ता है, लेकिन अब ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इससे सैलानियों को अब तनोट पहुंचने के बाद लाइन में नहीं लगना होगा.

तनोट माता मंदिर में दर्शन

1971 के युद्ध के बाद तनोट के प्रति लोगों की आस्था बढ़ गई. उसका प्रमुख कारण भी है कि पाकिस्तान की तरफ से इस क्षेत्र में बरसाए गए करीब 3 हजार बम फटे ही नहीं, जिसके बाद बीएसएफ द्वारा ही तनोट माता मंदिर का जिम्मा अपने ऊपर ले लिया गया है. इसके बाद से बीएसएफ के जवान ही तनोट माता की पूजा अर्चना कर रहे हैं. इसके कारण ही तनोट माता मंदिर आस्था के साथ-साथ शौर्य का भी प्रतीक है. मंदिर परिसर में आज भी जीवित बम इसके उदाहरण हैं. पहले बॉर्डर जाने वाले सैलानियों को तनोट जाकर पास बनवाना पड़ता था, लेकिन अब ऑनलाइन पास बनने के बाद सैलानी जैसलमेर से रवाना होकर सीधे बॉर्डर स्थित अग्रिम सीमा चौकी जाकर तारबंदी तक जा सकेंगे. इसके साथ ही प्रशासन द्वारा तैयार करवाए जा रहे सीमा शक्ति दर्शन के तहत बन रहे पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण कर सकेंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |