पहला फेज…300 से ज्यादा रॉकेट: हिजबुल्लाह ने इजराइल पर हमले के बाद क्या कहा

हिजबुल्लाह और इजराइल के बीच चरम पर चल रहे तनाव ने लगभग जंग का रूप ले ही लिया है. लेबनान सीमा पर दोनों ओर हवाई हमले हो रहे हैं. रविवार तड़के इजराइल के हिजबुल्लाह ठिकानों को निशाना बनाने के बाद हिजबुल्लाह ने जवाबी हमला करते हुए इजराइल पर करीब 320 रॉकेट दागे हैं. हिजबुल्लाह के रॉकेट हमलों के बाद लेबनान बॉर्डर से लगे इजराइल में सायरनों की आवाज सुनाई दे रही है. IDF ने आगे बड़े हमले की आशंका को देखते हुए पूरे इजराइल में इमरजेंसी लागू कर दी है.

हिजबुल्लाह ने हमले के बाद बयान जारी कर कहा कि ये हमला उसके कमांडर फवाद शुक्र की हत्या के बदले में किया गया है. बयान में हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने इजराइल के सैन्य ठिकानों को 300 से ज्यादा रॉकेट्स से निशाना बनाया है ताकि आगे के हमलों में वे एयर डिफेंस को भेद अपने लक्ष्यों निशाना बना सके. साथ ही बयान में कहा गया है कि हमले का पहला चरण पूरा हो गया है. जिससे जाहिर होता है कि हिजबुल्लाह के आगे के इरादे और ज्यादा खतरनाक हैं.

11 इजराइली ठिकानों को बनाया निशाना

बयान के मुताबिक हिजबुल्लाह ने 11 इजराइली सैन्य ठिकानों और बैरकों पर 320 से ज़्यादा कत्युशा रॉकेट दागे हैं, जिनमें मेरोन बेस और कब्जे वाले गोलान हाइट्स की चार जगहें शामिल हैं. इजराइल सेना को एक बड़े हमले की भनक पहले ही लग गई थी, जिसके लिए उसने रविवार तड़के लेबनान स्थित हिजबुल्लाह के कई ठिकानों को निशाना बनाया है.

इजराइल की सुरक्षा के लिए अमेरिका तैयार

ईरान में हमास के पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानिया और हिजबुल्लाह कमांडर फवाद शुक्र की हत्या के बाद से ही ईरान और हिजबुल्लाह ने इजराइल से बदला लेने की कसम खाई हैं. इजराइल को किसी भी हमले से बचाव के लिए अमेरिका ने क्षेत्र में अपनी सेना, युद्ध पोतों की तैनाती बढ़ा दी है.

वहीं हिजबुल्लाह के ताजा हमले के बाद व्हाइट हाउस ने बयान दिया कि अमेरिकी राष्ट्रपति पूरी स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं. अमेरिका ने इजराइल को किसी भी हमले के वक्त उसकी रक्षा का पूरा भरोसा दिया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |