अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, घरवालों ने किया हंगामा, जाम की सड़क

बिहार के खगड़िया में एक प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक प्रेग्नेंट महिला की मौत हो गई. इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा हुआ. महिला के घरवालों ने शहर के एमजी पर महिला के शव को रखकर सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया. महिला के गुस्साए घरवालों ने अस्पताल में तोड़फोड़ खूब तोड़-फोड़ की, जिसे रोकने के दौरान पुलिस और मृतिका के घरवालों के बीच नोक-झोंक और हाथापाई हुई.

वहां की स्थिति को खराब होता देख, चार थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया. सदर एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन और CO के द्वारा समझाने और कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद महिला के घरवाले माने और सड़क जाम को हटाया, लेकिन करीब चार घंटे तक एमजी मार्ग बाधित रहा. ट्रैफिक जाम होने से लोगों को बलुआही बस स्टैंड से शहर के मार्केट, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर आने-जाने में काफी परेशानी हुई. सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी.

प्राइवेट अस्पताल में लापरवाही

मृतिका के मां के शिकायत पर प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में केस दर्ज हुआ है. मामला बलुआही का है, जहां एक प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला संगीता देवी की मौत हो गई थी. वह बीते मंगलवार से अस्पताल में भर्ती थी. बच्चा तो सुरक्षित है, लेकिन जच्चा की मौत हो गई. घरवालों का आरोप है कि डिलीवरी कराने के लिए गए डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी दोनों ने लापरवाही बरती गई है, जिस कारण बेगूसराय जिले की रहने वाली संगीता देवी की मौत हुई.

लिहाजा डॉक्टर की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर घरवालों ने प्रदर्शन किया. हालांकि, घटना के बाद से प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ फरार हैं. पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है. इसके लिए जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |