कोलकाता रेप मर्डर केस: किस जेल में बंद है दरिंदा, पहली रात खाने में क्या मिला?

कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय कोलकाता के प्रेसीडेंसी जेल में बंद है. उसे जेल के सेल नंबर 21 में उसे रखा गया है. कोलकाता का प्रेसीडेंसी जेल काफी महत्वपूर्ण है. इसका अपना एक ऐतिहासिक महत्व भी है. कई सारे फ्रीडम फाइटर इसी जेल में बंद थे. हाल के दिनों की बात करें तो कुणाल घोष भी जेल के सेल नंबर 21 में बंद थे. इसी के बगल में पार्थो चटर्जी भी बंद रहे हैं.

कल यानी शुक्रवार की रात को संजय रॉय को खाने में रोटी और मटन दिया गया था. जेल मैनुअल के मुताबिक शुक्रवार की शाम को खाने में मटन दिया जाता है. कल सियालदह कोर्ट ने कोलकाता केस के आरोपी संजय रॉय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया था. आज सीबीआई को संजय रॉय की एक दिन की रिमांड मिली. सीबीआई ने पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए एक दिन की रिमांड मांगी थी.

आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफी टेस्ट

सियालदह कोर्ट ने रिमांड दे दिया है.संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए सहमति दे दी है. आज उसका पॉलीग्राफी टेस्ट किया गया था. संजय रॉय के साथ आरजी कर कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिसिंपल समेत सात लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया है. इसके अलावा पॉलीग्राफ टेस्ट में चार डॉक्टर और एक सिविक वॉलेंटियर भी शामिल हैं. इन सभी का आज पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया है.

9 अगस्त की घटना के दिन सौरभ संजय रॉय के साथ देखा गया था. सौरभ भी एक सिविक वॉलेंटियर है और संजय रॉय का दोस्त है. घटना के बाद भी दूसरे दिन सौरभ संजय रॉय के साथ था. घटना के दिन सौरभ संजय रॉय के साथ चेलता ( वैश्यालय) गया था. सीबीआई की टीम चेतला भी जांच के लिए गई थी. इस पूरे मामले में सीबीआई जांच कर रही है. जांच एजेंसी संजय रॉय और संदीप घोष से पिछले 8 दिन से लगातार पूछताछ कर रही है.

कोलकाता केस पर पूरे देश में बवाल

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या की वारदात के बाद के कोलकाता के साथ-साथ पूरे देश में आक्रोश है. इस घटना को लेकर देशभर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए. पश्चिम बंगाल में अभी भी हो रहे हैं. नौ अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर का शव मिला था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |