दिल्ली वालों को बारिश से कब मिलेगी राहत… अगले 7 दिन कैसा रहेगा NCR का मौसम?

दिल्ली में 16 अगस्त को बारिश से हल्की राहत है. मौसम विभाग ने दिल्ली में आज हल्की बारिश होने की संभावनाएं बताई हैं. हालांकि, देर रात दिल्ली के कई इलाकों में गरज और चमक के साथ तेज बारिश हुई. दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में मानसून अपने मूड में है. पिछले 15 दिनों में हुई बारिश ने एक महीने के बारिश का कोटा पूरा कर दिया है, ऐसे में अब दिल्लीवासी बारिश वाले मौसम के थमने का इंतजार कर रहे हैं.

सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ के कारण उन्हें घर से निकलने में परेशानी हो रही है. बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में भयंकर ट्रैफिक जाम होने की भी स्थिति से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. ऐसे में अब बारिश न होने मौसम का इतंजार किया जा रहा है. म

मिलाजुला है मौसम

दिल्ली के कुछ इलाकों में जहां तेज बारिश से मौसम ठंडा बना हुआ है तो वहीं कुछ जगहों में हवा में नमी और बीच-बीच में हुई धूप के कारण उमस की स्थिति बनी हुई है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर भी बूंदाबांदी देखी गई. कुछ लोग पन्नियां ओढ़कर बारिश से बचते हुए दिखाई दिए तो कुछ लोग हल्की बारिश लुत्फ उठाकर समारोह का आनंद उठाया.

कब मिलेगी बारिश से राहत?

मौसम विभाग के मुताबिक, 16 और 17 अगस्त को दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसार हैं. वहीं 18,19 और 20 अगस्त को बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन तीन दिनों तक तेज बारिश से दिल्ली की सड़कें फिर से लबालब पानी से भरने वाली हैं. 21 और 22 को भी दिल्लीवालों को बारिश से राहत के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार इस पूरे हफ्ते बारिश का मौसम बना रहने वाला है. बारिश और धूप की आंख मिचोली के बीच कुछ जगहों पर गर्मी और उमस बढ़ सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, 16 से 22 अगस्त के बीच दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है, तो वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |