बारिश के बीच आजादी का महापर्व, अगले 2 दिनों तक ऐसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम

आज देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. राजधानी दिल्ली में भी आजादी के इस खास पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है. लाल किले की प्राचीर से भी जश्न की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मौसम विभाग ने आज दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसका असर सुबह से ही दिख रहा है. लाल किले पर आए लोगों ने बारिश से बचने के लिए कुछ इंतजाम कर रखे हैं तो कुछ बारिश में भीगकर ही आजादी केिस महापर्व को सेलीब्रेट कर रहे हैं. दिल्ली में आजादी के इस जश्न को बारिश की बूंदाबांदी के बीच मनाया जा रहा है.

बारिश का लेकर येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली में दो दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभा की भविष्यवाणी के मुताबिक, आज और कल तेज बारिश की संभावना जताई गई है. सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है. तेज बारिश के कारण दिल्ली में गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है. स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर दिल्ली में कुछमेहमानों का भी आना हुआ है, ऐसे में उन्हें भी यातायात को लेकर मुश्किलें हो सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 17 और 18 अगस्त को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |