बरसाती चप्पल तो दिला दूंगा, लेकिन… पति ने सैंडल नहीं खरीदी, शादी के 20 दिन बाद दुल्हन ने SP से की शिकायत

बिहार के पूर्णिया में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला शादी के महज 20 दिन में अपना ससुराल छोड़ एसपी के पास पहुंच गई. महिला ने ससुरालवालों के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाकर एसपी को आवेदन दिया. आवेदन में झगड़े की वजह उसने एक चप्पल बताई है. पूर्णिया एसपी ने यह मामला सुलझाने के लिए परिवार परामर्श केंद्र को भेजा, जहां इसे सुलझाया गया. पूरा मामला मरंगा थाना क्षेत्र के सौसा बस्ती का है.

युवती की शादी अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के पचरिया बस्ती के एक युवक से हुई थी. महिला ने बताया कि शादी के महज 20 दिन ही हुए थे कि उसकी चप्पल टूट गई. जब उसने अपने पति से नई चप्पल की मांग की तो पति ने मुझे नई चप्पल नहीं दिलाई. पति ने कहा कि तुम मुझे पसंद नहीं हो, जाओ अपने पिता से चप्पल मांग लो. वहीं, पति का कहना है कि वह सैंडल की डिमांड कर रही थी.

शादी के 20 दिन बाद पति गया पंजाब

महिला ने बताया कि शादी के 10 से 15 दिन बाद ही पति उसे छोड़कर पंजाब काम करने चला गया. इधर, जब अपनी सास से नई चप्पल मांगी तो उन्होंने पति से फोन कर मांगने को कहा. वहीं पति को फोन करने पर वह फोन ही नहीं उठाता था. जब उसने अपने सास पर फिर दबाव डाला तो उन्होंने अपने बेटे को फोन कर चप्पल का पैसा भेजने को कहा. वहीं बेटे की ओर से मां को कहा गया कि उसे चप्पल खरीदकर देकर आया हूं.

महिला ने बताया कि पति के पंजाब जाने के बाद सास किसी न किसी बात पर झगड़ा करने लगी थी. इस वजह से ससुराल से मायके आ गई. महिला ने परामर्श केंद्र को बताया कि ससुराल से आने के बाद उसकी सास ने अपने बेटे का कान भर दिया, जिसके बाद उसने फोन पर अनाप शनाप बोला.

वहीं परामर्श केंद्र ने जब इस बारे में पति से पक्ष जानना चाहा तो पति ने बताया कि वह गरीब मजदूर है. पंजाब में नौकरी कर अपनी मां और बहन का पेट पालता है. शादी में ही उसने अपनी पत्नी को नया चप्पल खरीदकर दिया था, जिसे 20 दिन भी ठीक से नहीं रख सकी और तोड़ दी. वह हवाई चप्पल देने को तैयार है, मगर इसकी डिमांड कीमती चप्पल की है.

पति ने बताया कि अभी बरसात का मौसम है, कीमती चप्पल भी टूट जाएगी. मगर पत्नी जिद पर कीमती चप्पल लेने पर ही अड़ी है, इसलिए मैंने चप्पल नहीं दिलाई. उसकी पत्नी छोटी-छोटी बात पर किचकिच करती है. मैं शादी कर घर मे लाया, ताकि वह मेरी मां की सेवा करे, मेरे परिवार के साथ मिल-जुलकर रहे. मगर वह झगड़ा करती रहती है.

परिवार परामर्श केंद्र ने दोनों को समझाया

परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने पति-पत्नी को समझाया कि शादी के महज 20 दिन बाद ही झगड़ा करना अच्छी बात नहीं है. परामर्श केंद्र ने अपना फैसला सुनाया कि अभी बरसात का समय है, इसलिए पति एक हवाई चप्पल खरीदकर देगा. वहीं बरसात के बाद एक अच्छा सैंडल खरीदकर देगा, जो उसकी पत्नी पार्टी या बाहर जाने में इस्तेमाल करेगी. इस फैसले के बाद दोनों पति-पत्नी साथ में रहने पर राजी हुए. विवाद सुलझाने में परामर्श केंद्र के सदस्य अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक, स्वाति वैश्ययंत्री, जीनत रहमान, रविंद्र शाह, नारायण कुमार गुप्ता और पुलिस इंस्पेक्टर बबन कुमार सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |