बिहार: खगड़िया में यात्रियों से भरी नाव डूबी, 24 लोग थे सवार, नदी पार कर जाना था खेत

बिहार के खगड़िया में आज बागमती नदी में बड़ा हादसा हुआ. यहां नदी की तेज धारा में एक नाव बिजली के पोल से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि नाव वहीं नदी में समा गई. नाव पर करीब 24 लोग सवार थे. इस हादसे के बाद लोग नदी में डूबने लगे. इनमें से कुछ तैरकर बाहर आ गए, वहीं कुछ लोगों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू किया. हालांकि, तीन अब भी लापता हैं. एसडीआरएफ की टीम नदी में लापता लोगों की तलाश कर रही है.

घटना मानसी थाना इलाके के ख़िरनियां घाट की है. एक चश्मदीद ने बताया कि नाव पर सवाल लोग अम्बा के बहियार जा रहे थे. वहां अपने खेत से परवल तोड़ने जा रहे थे. इसी बीच बागमती नदी के तेज धार में नाव अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई. लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला.

बिजली के खंभे से टकराई नाव

जब नाव खंभे से टकराई तो लोग चीखने-चिल्लाने लगे और नाव के एक ओर ज्यादा लोग आ गए. इस वजह से नाव का बैलेंस बिगड़ गया और महज कुछ सेकंड में नाव डूब गई. हालांकि, कुछ लोगों को तैरना आता था. इन्होंने न केवल अपनी जान बचाई, बल्कि डूब रहे कुछ और लोगों को भी पानी से बाहर निकाला.

नदी घाट पर अफरातफरी का माहौल

डूबते लोगों को बचाने के लिए घाट पर खड़े कुछ युवकों ने पानी में छलांग लगा दी. युवकों ने डूब रहे कई लोगों को बाहर निकाला. चश्मदीदों की मानें तो नाव पर सवार तीन लोग अब भी लापता हैं. इनमें से एक महिला भी शामिल है. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर SDRF की टीम पहुंची. मानसी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची है. नदी घाट पर अफरातफरी का माहौल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी के उस पार खेत है, जहां पर किसान खेती करते हैं. परवल की खेती ज्यादा मुनाफा देती है, इसलिए किसान नदी के उस पास इसकी खेती करते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |