मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने एक करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित किये 1897 करोड़ रूपये, मध्यप्रदेश में नारी सशक्तिकरण की दिशा में हो रहे निरंतर कार्य, मुख्यमंत्री, विजयपुर में स्व-सहायता समूह सम्मेलन, रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव में हुए शामिल

भोपाल ।।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मध्यप्रदेश में नारी सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य हो रहे हैं। बहनों को स्थानीय निकायों के निर्वाचन में 50% आरक्षण दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लोकसभा और विधानसभा में भी बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया। शनिवार को श्योपुर जिले के विजयपुर से प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1897 करोड़ रूपये की राशि के सिंगल क्लिक से अंतरित की गई है। इसमें लाड़ली बहना योजना राशि के 1250 रूपये के अतिरिक्त 250 रूपये की राशि मुख्यमंत्री भैया का रक्षाबंधन के अवसर पर लाड़ली बहनों को उपहार है। साथ ही उज्ज्वला योजना अंतर्गत बहनों को 52 करोड़ रुपए की अनुदान राशि भी अंतरित की गई है। स्व-सहायता समूह की बहनों को 10 हजार 300 करोड़ की ऋण राशि विभिन्न स्व-रोजगार गतिविधियों के लिए वितरित की गई है। यह बहनें विभिन्न प्रकार के उत्पाद निर्मित कर आत्म-निर्भर बन रही है और रिकॉर्ड बना रही है। आज विजयपुर में बहनों का कुंभ आयोजित हुआ है। पूरे प्रदेश में आज 25 हजार स्थान पर कार्यक्रम हो रहे हैं। यह नारी सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को श्योपुर जिले के विजयपुर में स्व-सहायता समूह सम्मेलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने 344 करोड़ रूपये के 158 कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। साथ ही बहनों को लाड़ली लक्ष्मी सहित अन्य योजनाओं के हितलाभ वितरित किये गये। उन्होंने श्योपुर जिले की वीरपुर और कराहल तहसीलों को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की और क्षेत्र विकास के लिए अनेक सौगातें दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माता-बहनें घर की रौनक, आनंद और मर्यादा होती हैं। राखी-धागे का संबंध सारे रिश्तों से बड़ा है। सावन के महीने में रक्षाबंधन का त्यौहार, त्यौहारों का राजा है। त्यौहारों को सामूहिकता में मनाने का आनंद ही कुछ और है। आज पूरा मध्यप्रदेश एक साथ त्यौहार मना रहा है। रक्षाबंधन के दिन जब 19 अगस्त को बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक करेंगी तो ऐसा लगेगा जैसे मध्यप्रदेश के भाल पर तिलक हो गया हो। इससे प्रदेश का मस्तक गौरव से ऊँचा हो जाएगा। उन्होंने कहा के प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी से इस अभियान से जुड़ने का आहृवान किया।।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में तेज गति से विकास हो रहा है। पहले मध्यप्रदेश का बजट मात्र 20 हजार करोड़ हुआ करता था जो अब बढ़कर साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए हो गया है, अगले 5 सालों में यह 7 लाख करोड़ हो जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नदी जोड़ो अभियान के अंतर्गत इस क्षेत्र में चंबल, कालीसिंध और पार्वती नदियों को जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। इससे क्षेत्र में सिंचाई, पानी और बिजली की पर्याप्त आपूर्ति होगी। शीघ्र ही राजस्थान और मध्यप्रदेश मिलकर 70 हजार करोड़ के नए कार्यों का भूमि-पूजन करने वाले हैं। इस क्षेत्र के किसान अपनी खेती की जमीन को संभालकर रखें। आने वाले समय में यह क्षेत्र कृषि उत्पादन में पंजाब-हरियाणा को भी पीछे छोड़ेगा। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और पशुपालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार अब दुग्ध उत्पादन पर भी बोनस देगी।

विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में तेज गति से विकास हो रहा है। वन संपदा से भरपूर विजयपुर क्षेत्र को पहली बार कैबिनेट मंत्री मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। अब यहां और अधिक तीव्र गति से विकास होगा।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि आज यहां बड़ी संख्या में लाड़ली बहनों के साथ स्व-सहायता समूह की बहने रक्षाबंधन कार्यक्रम में सम्मिलित हुई हैं। मैं सभी बहनों का अभिनंदन स्वागत करते हुए उन्हें प्रणाम करता हूँ। मध्यप्रदेश में स्व-सहायता समूह की बहनों ने अद्वितीय कार्य किया है। प्रदेश के 49 हजार गांव में लगभग 5 लाख से ज्यादा स्व-सहायता समूह है, जिनसे लगभग 62 लाख परिवार जुड़े हुए हैं।

वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत ने कहा के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणा की है। प्रदेश में गौ-संरक्षण और गौ-संवर्धन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कराहल क्षेत्र गिर गायों के लिए प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुग्ध उत्पादकों को अनुदान राशि दिए जाने की घोषणा की है। प्रदेश में जो भी व्यक्ति 10 से अधिक गौ-वंश पालेगा, उसे गौ-शालाओं की तरह ही अनुदान दिए जाने की भी योजना बनाई गई है। प्रदेश के उन सभी स्थलों को विकसित किया जा रहा है जहां भगवान श्रीकृष्ण के चिन्ह है। गत दिनों राजस्व अभियान में बड़ी संख्या में राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। मंत्री श्री रावत ने क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न मांगे मुख्यमंत्री के समक्ष रखी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को परीक्षण उपरांत किए जाने का आश्वासन दिया।

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा कि इस क्षेत्र में वर्षों से विकास की मांग रही, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूरा किया है। अब इस क्षेत्र का तीव्र गति से विकास होगा। सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने भी संबोधित किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |