चाईल्ड हेल्पलाईन नम्बरों का बस, ऑटो में स्टीकर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करें – कलेक्टर श्री सिंह जिला टास्क फोर्स मीटिंग आयोजित

आगर-मालवा, 09 अगस्त/मिशन शक्ति अन्तर्गत कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला टास्क फोर्स की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत उद्देश्यों को लेकर चर्चा हुई। बीबीबीपी की जिला कार्ययोजना वर्ष 2024-25 की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रत्ना शर्मा द्वारा प्रस्तुत करते हुए मिशन शक्ति का लक्ष्य तथा वर्ष-2024 के लिए नये बिंदु,योजनाएं एवं उपयोजनाओं , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य, वन स्टाप सेंटर के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी, महिला सशक्तिकरण केंद्र की योजनाओं, मानव तस्करी विरोधी इकाइयों का गठन व सुचारू रूप से संचालन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत दी जाने वाली सेवाओं के बारे में अवगत कराया।
कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जिले में चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर तथा स्थानीय टेलीफोन हेल्प लाइन नम्बर का प्रचार-प्रसार स्थानीय बसों, आटो में लेखन व स्टीकर के माध्यम से किया जाए। जिले में मास्टर ट्रेनर्स तैयार किया जाए, जिससे कि जिला, ब्लॉक व स्थानीय स्तर पर लोगों जागरूक व उन्मुखीकरण किया जा सके। बाल-विवाह, कोमल मूवी, तथा अन्य छोटी-छोटी वीडियो व ऑडियो का निर्माण स्थानीय भाषा में निर्मित किया जाऐ, जिससे बच्चे आसानी से समझ सकें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अगस्त माह में ;अगस्तद्ध सरपंच, सचिव और सीआरपी का उन्मूखीकरण किया जावे।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती कौर ने निर्देश दिए कि कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थापित आंचल कक्ष में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाई जाये ताकि सुचारू रूप से संचालित हो सके।जनपद पंचायत बड़ौद की 20 पंचायत को बाल विवाह मुक्त करने हेतु अभियान चलाया जाए, जिला विधिक सेवा अधिकारी द्वारा जिलें में बच्चे व महिलाओं हेतु हेल्प लाइन नम्बर का प्रकाशन हो ताकि महिलाएं एवं बच्चे अपनी शिकायतों का निराकरण त्वरित हो सके और वे अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें। जिस पर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया व आश्वासन दिया कि महिला हेल्प लाइन नम्वर ;1090द्ध एवं चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098 की स्थापना वन स्टॉप सेंटर में की जाकर एवं स्थानीय स्तर पर वन स्टॉप सेंटर में स्थापित टेलीफोन नम्बर के प्रचार-प्रसार किये जाने को योजना की गतिविधि में सम्मिलित किया है। सहायक संचालक रीना शर्मा ने बताया कि जिले में 4 पंचायत वर्ष 2023 में बाल विवाह मुक्त घोषित है।
बैठक में डीपीएम-ग्रामीण आजीविका मिशन संजय सक्सेना, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी शक्ति राउत, जिला समन्वयक ममता एचआईएमसी श्री अनूप पटेल डीएचओ-स्वास्थ्य विभाग, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद्, डीएलएओ-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशासक, वन स्टाप सेंटर उपस्थित रहे।

#मिशानशक्ति
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |