किसानों की समग्र से आधार ईकेवाईसी कार्य शतप्रतिशत पूर्ण करें – कलेक्टर श्री सिंह

आगर-मालवा,06अगस्त। कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह द्वारा आज बीआरसी भवन बडौद में पटवारियों की बैठक लेकर #राजस्व_महाअभियान2 की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए की अभियान के दौरान जिले के शत-प्रतिशत किसानों की समग्र से आधार की केवाईसी की जाए। ई केवाईसी के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करें, पैक्स संस्थाएं एवं सीएससी सेंटर समन्वय कर कैंप लगाकर किसानों की ईकेवाईसी करवाए। उन्होंने पटवारी एवं सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की ईकेवाईसी के कार्य में लापरवाही नहीं बरती जाए। कलेक्टर ने राजस्व महाभियान अंतर्गत राजस्व अभिलेखों की त्रुटियों को दूर करने, किसानों की राजस्वसंबंधी समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश भी सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने राजस्व संबंधित सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश भी बैठक में दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री आर पीवर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री सर्वेश यादव, कोआपरेटिव सोसायटी के अधिकारी श्री भाटी, एसएलआर प्रीति चौहान व भूपेंद्र कुमार, श लखन सिंह सहित सभी पटवारी एवं कोआपरेटिव सोसायटी के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
#राजस्वमहाभियान
Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |