देवास में मुख्यमंत्री ने 172 करोड़ के विकास कार्यो का किया भूमि-पूजन और लोकार्पण

भोपाल : मंगलवार, अगस्त 6, 2024, 23:57 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास में 172 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इसमें अमृत योजना में 151.90 करोड़ रूपये के 8 विकास कार्यो का भूमि-पूजन और जिला चिकित्सालय परिसर देवास में 20 करोड़ रूपये की लागत से बने नवीन 100 बिस्तरीय मेटरनिटी अस्पताल का लोकार्पण किया। मेटरनिटी अस्पताल में जिले की महिलाओं को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 11 से 15 अगस्त तक तिरंगा अभियान चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवास में दो देवियों का वास है। देवास के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। देवास को आज नवीन 100 बिस्तर के मेटरनिटी अस्पताल की सौगात मिली है। मेटरनिटी अस्पताल जिले की महिलाओं को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा। देवास में अस्पताल बन जाने से अब देवास की बहू-बेटियों को इंदौर-उज्जैन नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मेटरनिटी अस्पताल भवन में महिलाओं को बेहतर सुविधा और सेवाऐं मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभी ग्वालियर में रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव का आयोजन किया जायेगा। आने वाले समय में सभी संभागों में उद्योग समिट का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों से आह्वान किया कि उद्योग लगाओ, सरकार आपकी मदद करेगी। देवास, इंदौर, उज्जैन और धार जिले के औद्योगिक विकास के लिये संयुक्त कार्य-योजना बनाई जायेगी। उद्योग लगाने से रोजगार मिलता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रावतपुरा सरकार तपस्वी संत है। सेवा के कार्य के लिए पूरे देश में नाम है। संतों की महिमा निराली है। संतों के माध्यम से हम देवी-देवताओं तक पहुँच सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संत शिरोमणि पंडित रवि शंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार सामाजिक समरसता की मिसाल हैं। उनके द्वारा समाज सेवा और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से की जाने वाली राष्ट्र की सेवा अनुकरणीय है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य सरकार 10 अगस्त को सिंगल क्लिक से प्रदेश की बहनों के खाते में प्रतिमाह मिलने वाले 1250 रूपये के अतिरिक्त 250 रूपये उपहार स्वरूप प्रदान करेगी। इसके लिए प्रदेश में 25 हजार से अधिक स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित कर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जायेगा। सभी प्रदेशवासी तिरंगा अभियान में सहभागी बनें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को समारोह में लाड़ली बहनों ने राखी बांधी, मुँह मीठा कराया साथ ही वृहद आकार की राखी भेंट की।

स्थानीय विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि देवास के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। देवास को आज मैटरनिटी अस्पताल की सौगात मिल रही है। देवास में रोजाना 30 से 40 डिलीवरी होती हैं और इतनी ही पेशेंट देवास से इंदौर, उज्जैन के लिए रैफर की जाती है। अब देवास में मैटरनिटी अस्पताल की सुविधा मिल जाने से देवास की बहन-बेटियों को इंदौर नहीं जाना पड़ेगा। देवास तुलजा भवानी का शहर है, यहां कोई कमी नहीं रहेगी। सिंहस्थ से पहले देवास शहर को और भी बहुत से सौगातें मिलेगी।

खातेगांव विधायक श्री आशीष शर्मा, हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी, सोनकच्छ विधायक श्री राजेश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |