स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, चार झुलसे, 2 की हालत गंभीर छत्तीसगढ़ By Shahzad Khan On Aug 6, 2024 310 जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के नगरनार स्टील प्लांट में आज एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें 4 लोग झुलस गए और 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि टनल फर्नेस में शार्ट सकिर्ट से हादसा हुआ। फिलहाल गंभीर घायल कर्मचारियों को रायपुर रेफर किया गया है। यह हादसा तब हुआ जब प्लांट में काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक से शॉर्ट सकिर्ट के बाद टनल फर्नेस में भयानक आग भड़क गई। आग की चपेट में आने से 4 लोग झुलस गए, जिनमें से 2 गंभीर बताए जा रहे हैं। आधिकारियों ने बताया कि ब्रेकर मेंटेनेंस का काम किया जा रहा था। तभी जोरदार विस्फोट हो गया। 2 गंभीर कर्मचारियों को रायपुर रेफर किया गया है। Related Posts Rain Alert Updates: मध्य भारत से लेकर दक्षिण भारत तक बदलेगा… Weather Updates: दक्षिण भारत और ओडिशा में चक्रवात व बारिश का… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 310 Share