महाराष्ट्र: Shadi.com पर मुलाकात, लड़की से निकलवाया लोन, फिर हड़प लिया पैसा; ठग की कहानी

महाराष्ट्र के कल्याण पश्चिम में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक जालसाज ने शादी डॉट कॉम पर एक युवती से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए. आरोपी के कहने पर युवती ने यह रकम बैंक से लोन लेकर दिया था. अगले महीने जब लोन की ईएमआई शुरू हुई तो युवती ने आरोपी से इस संबंध में बात किया, लेकिन आरोपी ने पैसे देने से इंकार कर दिया. इसके बाद पीड़ित युवती ने पुलिस में शिकायत दी.

अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. कल्याण की खड़कपाड़ा पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की पहचान नासिक में रहने वाले सतीश पाटिल के रूप में हुई है. वह एक सीरियल क्रिमिनल है. वह पहले भी इसी प्रकार से कई लड़कियों के साथ शादी का झांसा देकर ठगी कर चुका है. पुलिस के मुताबिक इस बार आरोपी ने एक हाई प्रोफाइल सोसायटी में रहने वाली युवती को अपना शिकार बनाया.

लोन लेकर आरोपी को दे दी रकम

यह युवती एक प्राइवेट कंपनी में उच्च पद पर काम करती है. आरोपी ने कुछ महीने पहले Shaadi.com ऐप के जरिए इस युवती से परिचय किया, फिर दोनों की मुलाकात हुई. इस दौरान आरोपी सतीश ने भी खुद को एक प्रतिष्ठित कंपनी का मैनेजर बताया और युवती को शादी का झांसा देकर उसका भरोसा जीत लिया. कुछ ही दिन बाद आरोपी ने अपनी कुछ परेशानी बता कर युवती से कई लाख रुपये ऐंठ लिए. पीड़ित युवती ने भी आरोपी के भरोसे में आकर यह रकम बैंक से लोन लेकर दिया था.

नासिक से हुई गिरफ्तारी

पीड़ित युवती ने बताया कि अब इस लोन की ईएमआई शुरू हो चुकी है. पिछले महीने की किश्त तो उसने भर दी, लेकिन इस बार की भी किश्त जब आरोपी ने नहीं दिया तो उसने साफ मना कर दिया. पीड़िता ने बताया कि अपने साथ ठगी का एहसास होने पर उसने कल्याण के खडकपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को नासिक से अरेस्ट किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |     दीपोत्सव की खुशियां मातम में बदलीं, कटनी और सिवनी समेत कई जगहों पर आग लगने से दर्जनों की मौत     |     ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का अमेरिका को कड़ा संदेश, सभी मोर्चों पर युद्ध रोकने की शर्त पर 48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का प्रस्ताव     |     दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई बेहद जहरीली, धुएं की घनी परत के साथ कई इलाकों में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा     |     दिल्ली के नरेला में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत— अस्पताल पर लापरवाही का आरोप     |     पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |