शहजाद खान मक्सी ।। कनसिया नाका स्तिथ कोलपिंग कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में सेरेमनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व छात्र और लेब संचालक डॉ सुरेंद्र भड़ाना, शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमर सिंह तोमर, स्कूल प्राचार्या सिस्टर लिटिल फ्लावर, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर ब्रूबी, एनसीसी अधिकारी तालिब हुसैन थे। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ धीरज मंडलोई सर व अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे । कार्यक्रम में अतिथियों ने बच्चों को अपने-अपने हाउस ग्रुप का ध्वज हाथ में देकर शपथ दिलाई। इस बीच स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की बेहतर प्रस्तुति दी।। अतिथियों ने संबोधित करते हुए कोलपिंग कन्वेंट स्कूल के अनुशासन और यहां दी जा रही शिक्षा की तारीफ करते हुए कहा कि स्कूल के विद्यार्थि देश के कई हिस्से में सेवाएं दे रहे हैं यहां की शिक्षा समानता, एकता, भाईचारे ओर समाज सेवा के भाव को उल्लेखित करती है।कोलपिंग कन्वेंट स्कूल आगे भी बेहतर तरीके से बच्चों को शिक्षा देता रहे ऐसी हमारी कामना है
“इंवेस्टिचर सेरेमनी” अर्थात इस कार्यक्रम में स्कूल का कप्तान, स्कूल का हेड बॉय, हेड गर्ल , हाउस के कप्तान, वाइस कप्तान की नियुक्ति की जाकर इन्हें बेज और उनके ध्वज को इन्हें दिया जाता है


