VIDEO…इछावर के शमसान में अज्ञात लोगो ने रात में बाइक का किया अंतिम संस्कार, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी,पहली बार ऐसी घटना आई सामने
मध्य प्रदेश में अब तक आपने कई अलग-अलग तरह की घटनाओं को देखा होगा लेकिन अब राजधानी से लगे हुए जिले सीहोर में एक अजीब घटना सामने आई है इस घटना ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी है तो साथ ही यह वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है
वीडियो यहाँ देखे👇👇
आपको बता दे कि इछावर क्षेत्र में एक अजीब घटना सामने आई है। यहां अज्ञात लोगों ने श्मशान घाट में जाकर कुछ ऐसा किया है जिससे सभी रहवासी हैरान रह गए हैं। आमतौर पर श्माशान घाट पर इंसानों को मुक्ति दी जाती है। पर यहां कुछ लोगों ने एक बाइक को ही श्माशान घाट में मुक्ति दे दी।
यह पूरी घटना सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां के दिवड़िया मार्ग पर स्थित श्मशान घाट यह घटना घटी है। एक मोटरसाइकिल का श्मशान घाट में चिता बनाकर अंतिम संस्कार किया गया है। बाइक को लकड़ियों और कंडे के बीच जलाया गया।
यह सीन देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस पूरे घटनाक्रम पर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह काम वाहन चोरों का हो सकता है।
इस घटना को देखकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जलती बाइक को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।