सीएम मोहन यादव–चित्रकूट में भारतीय सनातन, संस्कृति और मानवीय सभ्यता का है अनूठा मेल : जियो पार्क की स्थापना से सामाजिक और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा चित्रकूट में संभावित यूनेस्को ग्लोबल जियो पार्क की स्थापना के लिये शुरू हुई तीन दिवसीय कार्यशाला

भोपाल : गुरूवार, अगस्त 1, 2024, 18:48 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चित्रकूट में भगवान श्रीराम का वनवास काल गुजरा है। यहां मानवीय सभ्यता और भारतीय सनातन, संस्कृति का अनूठा मेल दिखाई देता है। चित्रकूट की पावन धरा पर जियो पार्क की संभावना तलाशने का कार्य आरंभ किया गया है। जियो पार्क से इस क्षेत्र में रोजगार और विकास के अवसर खुलेंगे तथा सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को चित्रकूट के उद्यमिता परिसर के विवेकानंद सभागार में चित्रकूट संभावित यूनेस्को ग्लोबल जियो पार्क की स्थापना के लिए आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यूनेस्को ने 195 देशों में जियो पार्क की स्थापना की संभावनाएँ तलाशी है, जिसमें उन्होंने चित्रकूट की पावन धरती पर जियो पार्क की संभावना देखने के लिए यूनेस्को के प्रतिनिधियों का आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत रत्न नानाजी देशमुख ने सर्वाधिक पिछडे क्षेत्र में स्वावलंबन की अलख जगाई थी। इस क्षेत्र में रोजगार, पशुपालन, कृषि, सहित सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में भी प्रगति दीनदयाल शोध संस्थान का विशेष योगदान रहा है। प्रदेश में चित्रकूट ही ऐसा परम धाम है, जहां सभी संभावनाएँ फलीभूत होती हैं। उन्होंने कहा कि चित्रकूट में जियो पार्क की स्थापना से हमारी प्राचीन विरासत और अमूल्य भारतीय संस्कृति को संरक्षण मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट यूनेस्को जियो पार्क आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर यूनेस्को के प्रतिनिधि ने जियो पार्क की स्थापना के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि हमारी प्राकृतिक संपदा को संरक्षित करने की जरूरत है। जियो पार्क को उद्देश्य अपनी भू-वैज्ञानिक और सांस्कृतिक विरासत की खोज कर उसे और प्रभावी बनाना है। भारत में अब तक कोई जियो पार्क नहीं है। भगवान श्रीराम की तपो भूमि चित्रकूट में मानव जीवन का पुराना इतिहास मौजूद होने से यहां जियो पार्क की संभावना अत्यधिक है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद श्री गणेश सिंह, सांसद मुरैना श्री शिवमंगल सिंह तोमर, विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह गहरवार, डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन, पद्म श्री उमाशंकर पाण्डेय, उत्तम बनर्जी कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, श्री मुकेश पाण्डेय, कुलगुरू ए.के. सिंह, भरत मिश्रा सहित जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |