दिल्ली मेट्रो में अब ये क्या हुआ! एक ने मारी चप्पल तो दूसरे ने जड़ा थप्पड़, Video बनाते रहे यात्री

दिल्ली मेट्रो में हमें अक्सर लड़ाई-झगड़े और डांस-गाने के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. यही नहीं, कई बार तो मेट्रो के अंदर कपल्स की बेतुकी हरकतों के वीडियो भी वायरल हो जाते हैं. DMRC इसे लेकर कई बार चेतावनी भी दे चुकी है. लेकिन ऐसे बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहे. दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सामने आया है, इसमें दो युवक किसी बात को लेकर लड़ रहे हैं. तभी एक युवक चप्पल से दूसरे को मारता है. तो दूसरा युवक भी उसे थप्पड़ जड़ देता है. वहीं, मेट्रो के अन्य यात्री इसका वीडियो बनाने लगते हैं. उन्हीं में से एक वीडियो अब वायरल हुआ है.

वीडियो कब का है, ये तो नहीं पता चला है. लेकिन इसे इंस्टाग्राम पर @dail.ylife05 नामक यूजर ने शेयर किया है. इसमें दिखा कि दिल्ली मेट्रो के अंदर दो युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया.

चप्पल का जवाब थप्पड़ से

विवाद ऐसा बढ़ा कि एक युवक नीचे झुका और पांव से चप्पल निकालकर दूसरे के गाल पर दे मारी. इतने में दूसरे शख्स ने भी चप्पल मारने वाले को थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए. उसके बाल खींचकर खुद वहां से हट गया. इस दौरान चप्पल वाला शख्स उसका पीछा करने लगा. तभी एक अन्य यात्री ने उसे रोका और जैसे-तैसे करके मामला खत्म हो गया.

यूजर्स ने किया रिएक्ट

लेकिन तब तक कुछ यात्रियों ने इस लड़ाई का वीडियो बना लिया था. सोशल मीडिया पर अब इस लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ है. इंस्टाग्राम पर @dail.ylife05 ने जब वीडियो को शेयर किया तो इस पर कई यूजर प्रतिक्रियाएं देने लगे. एक यूजर ने लिखा- यही तो मेट्रो की खूबसूरती है. दूसरे ने लिखा- घर में बीवी से लड़कर आया था शायद. भड़ास यहां निकाल दी. तीसरे यूजर ने लिखा- दिल्ली मेट्रो के अंदर यही तो एंटरटेनमेंट है. वहीं, चौथे यूजर ने इस पर चिंता जताते हुए लिखा- लोगों को शर्म आनी चाहिए. इस तरह की हरकतों से बाकी के यात्रियों को भी परेशानी होती है. प्रशासन को इस पर एक्शन लेने की जरूरत है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |