भवन विकास निगम, गतिविधियों का विस्तार कर उत्कृष्ट एजेंसी के रूप में बनाए पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भवन विकास निगम की गतिविधियों का विस्तार होना चाहिए जिससे निगम को सशक्त एवं उत्कृष्ट निर्माण एजेंसी की पहचान मिले। विभिन्न क्षेत्रों में भवनों के निर्माण का कार्य गुणवत्तापूर्ण हो और सूचना प्रौद्योगिकी एवं अन्य उद्योगों की गतिविधियों से भी निगम का जुड़ाव होना चाहिए। भवन निर्माण के क्षेत्र में निगम द्वारा अभिनव कार्य की संभावनाओं को भी साकार किया जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को मंत्रालय में भवन विकास निगम के संचालक मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि भवन विकास से जुड़े 20 करोड़ रूपये से अधिक लागत के निर्माण कार्यों का दायित्व भवन विकास निगम का है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निगम की गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बैठक में बताया गया कि भोपाल के सुल्तानिया अस्पताल और उज्जैन के मेडिकल कॉलेज के भवन सहित प्रदेश के कुछ सैनिक स्कूल के भवन बनाने का दायित्व भी निगम को दिया गया है। यही नहीं भारत सरकार द्वारा भी निगम को निर्माण एजेंसी के रूप में दायित्व दिए गए हैं। बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री डी.पी. आहूजा तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में प्रजेंटेशन भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री चंद्रमोहन ठाकुर ने दिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

गांव में हेलीकॉप्टर से आई बारात, हवा में उड़ाकर दुल्हन को ले गया दूल्हा, देखने के लिए ग्रामीणों की लगी भीड़     |     अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें, नागरिक सेवाओं को करें सुनिश्चित : CM मोहन यादव     |     आतंकीयों के जनाजे को कंधा देने वाली पाकिस्तान सरकार और सेना को दुनिया ने देखा – रामेश्वर शर्मा     |     इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा पाकिस्तान से पंगा नहीं लो..     |     पंजाब से लेकर राजस्थान तक रेड अलर्ट, सेना ने पाक की हर कोशिश को किया नाकाम     |     मुजफ्फरनगर में मुस्लिम शख्स बोला- ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’, वायरल वीडियो पर बवाल, पुलिस ने क्या की कार्रवाई?     |     भारत-पाक तनाव… कश्मीर-चंडीगढ़ जाने से कतरा रहे लोग, लखनऊ से 1882 टिकट हुए रद्द     |     MP में दो भीषण सड़क हादसे … खाई में गिरी बस और दो बाइकों की टक्कर, 8 की मौत     |     सोरेन सरकार ने बदला डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम… फैसले पर विपक्ष ने साधा निशाना     |     ‘मेरा सिंदूर देश के नाम…’ शादी के 2 दिन बाद सरहद पर पहुंचा जवान, नम आंखों से दुल्हन ने कह दी बड़ी बात     |