कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव चितरंगी के सहायक यंत्री एवं सीईओ जनपद पंचायत निलंबित, खुले में बोरवेल मामला

भोपाल :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने हाल ही में सिंगरौली जिले की जनपद पंचायत चितरंगी के गांव में 3 वर्षीय बालिका के बोरवेल में गिरने से हुई मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लापरवाही बरतने पर सिंगरौली जिले में पदस्थ सहायक यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, उपखंड देवसर एवं तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चितरंगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस घटना में दोषी अधिकारियों को खुले बोरवेल, नलकूप, ट्यूबवेल के सत्यापन प्रमाण-पत्र में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भविष्य में ऐसी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति नहीं होना चाहिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |