इन 4 फलों की बनाई जाती है सब्जी, स्वाद ऐसा चटकारे लेकर खाएंगे

फल स्वाद के साथ पोषक तत्वों का खजाना होते हैं और डेली रूटीन में बड़ों से लेकर बच्चों तक को फल खाने चाहिए. फल के साथ ही इनका जूस भी बेहद फायदेमंद रहता है, लेकिन क्या आपको पता है कि फलों की सब्जी भी बनाकर खाई जा सकती है. आलू, भिंडी, लौकी, तोरई, पालक, चुकंदर आदि सब्जियां तो खूब खाई होंगी, लेकिन कुछ ऐसे फल हैं जिनकी सब्जी बनाई जाती है और जो काफी स्वादिष्ट होने के साथ ही न्यूट्रिशन से भी भरपूर होती है.

न्यूट्रिशन से भरपूर फल सेहत के लिए कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं और अगर मौसम के हिसाब से फल खाते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है, फिलहाल जान लेते हैं ऐसे ही कुछ मौसमी फलों के बारे में जिनकी सब्जी बनाकर खा सकते हैं.

सिंघाड़े की सब्जी

मिठास की स्वाद लिए हुए पानी में मिलने वाला फल सिंघाड़ा कई न्यूट्रिशन से भरपूर होता है. इसके कच्चा और उबालकर तो खाया ही जाता है, इसके अलावा सिंघाड़े की सब्जी भी बनाई जाती है. कुछ लोग इसकी सब्जी छिलके समेत बनाते हैं जो काफी स्वादिष्ट लगती है.

आम की सब्जी

दादी-नानी पुराने समय से घरों में कच्चे आम का अचार बनाती आ रही हैं. कच्चे आम के अचार के साथ ही आपने शायद इसकी सब्जी भी खाई हो. गांवों में आज भी कच्चे आम की सब्जी गुड़ के साथ बनाई जाती है. ये खट्टे-मीठे स्वाद की सब्जी (जिसे लौंजी कहा जाता है) पराठे, पूरी के साथ बहुत अच्छी लगती है.

केले की सब्जी

केला भी एक ऐसा फल है जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है. कच्चे केले की सब्जी बनाकर खाई जाती है और ये तो ज्यादातर भारतीय घरों में बनती है. इसके अलावा केले के चिप्स भी बनाए जाते हैं.

पपीता की सब्जी

स्वाद और न्यूट्रिशन से भरपूर पपीता पाचन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. फिलहाल बता दें कि कच्चे पपीते की सब्जी भी बनाकर खाई जाती है. गांवों में लोग कच्चे पपीता का सिरका बनाने के साथ ही इसे नमक के साथ भी खाते हैं और साथ ही में इसकी टेस्टी सब्जी भी बनती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |