अनुराग ठाकुर ने मुझे गाली दी लेकिन माफी नहीं चाहिए… बोले राहुल गांधी

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को जातीय जनगणना के मुद्दे पर भिड़ गए. दोनों के बीच तीखी बहस हुई. इस बीच अखिलेश ने राहुल का समर्थन किया और सत्ता पक्ष के नेताओं को घेरा. राहुल गांधी का आरोप है, मेरी बेइज्जती की गई है. अनुराग जी ने मुझे गाली दी है लेकिन मुझे कोई माफी नहीं चाहिए. आपको जितनी गालियां देनी हैं, दीजिए.

लोकसभा में जातीय जनगणना के मुद्दे पर चर्चा के बीच बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा था कि जिसकी जाति का पता नहीं वो जाति जनगणना की बात कर रहे हैं. इसी को राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने मुद्दा बनाया. राहुल ने कहा कि आपको जितनी बेइज्जती करना है करें.

मुझे अर्जुन की तरह मछली की आंख दिख रही

राहुल गांधी ने कहा, जो भी इस देश में दलित और आदिवासी की बात उठाता है, उसको गाली खानी ही पड़ती है. मैं इसके लिए खुशी से गालियां खाऊंगा. हम जाति जनगणना करवा कर रहेंगे. मुझे अर्जुन की तरह मछली की आंख दिख रही है… जाति जनगणना दिख रही है.

मैंने किसी का नाम नहीं लिया, ये क्यों खड़े हुए?

अनुराग ठाकुर को घेरते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, माननीय मंत्री रहे हैं… आपने जाति कैसे पूछी, बताइए… आप जाति कैसे पूछ सकते हैं बताइए… आप जाति नहीं पूछ सकते हैं. इस मामले में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर का कहना है कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया तो ये क्यों खड़े हुए? आप रिकॉर्ड चेक करिए.

पीएम मोदी का चक्रव्यूह तोड़ेगी जनता: राहुल

लोकसभा में राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा. इसमें उन्होंने बैंक खातों में न्यूनतम बैंलेंस का भी मुद्दा उठाया. उन्होंनेदावा किया कि जनता पीएम मोदी का चक्रव्यूह तोड़ेगी और हर अत्याचार का जवाब देगी. जनता अभिमन्यु नहीं बल्कि अर्जुन है. दरअसल,वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में बताया था कि सरकारी बैंकों ने वित्त वर्ष 2024 में औसत मासिक न्यूनतम बैलेंस नहीं रखने के लिए खाताधारकों पर 2 हजार 331 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.

इसको लेकर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी किया है. इसमें उन्होंने लिखा, नरेंद्र मोदी के अमृतकाल में आम भारतीयों की खाली जेब भी काटी जा रही है. उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ रुपये माफ करने वाली सरकार ने न्यूनतम बैलेंस नहीं रख पा रहे लोगों से 8 हजार 500 करोड़ रुपये वसूल लिए हैं.

राहुल गांधी का दावा है कि इस सरकार का जुर्माना तंत्र चक्रव्यूह का वो द्वार है, जिसके जरिए आम देशवासी की कमर तोड़ने की कोशिश हो रही है. मगर, याद रहे देश की जनता अभिमन्यु नहीं बल्कि अर्जुन है. ये जनता चक्रव्यूह तोड़ कर इस सरकार के हर अत्याचार का जवाब देना जानती है.

बीजेपी सांसद जर्नादन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्रीय बजट में विभिन्न योजनाओं में धन आवंटन का प्रावधान किया गया है. राहुल गांधी बार-बार किसानों की चर्चा करते हैं. उन्हें चुनौती देता हूं कि वो अनाजों में अंतर करके दिखा दें. वो एक राज्य के किसानों के साथ फोटों तो खिंचवाते हैं, लेकिन कभी कर्नाटक जाकर नहीं देखा है कि वहां किसान आत्महत्या क्यों कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने अपने वायदे नहीं निभाए हैं.अग्निवीर के मामले में विपक्ष के आरोप निराधार हैं. गांधी को सलाह है कि वो अग्निवीरों के बारे में अनुचित बातें फैलाकर युवाओं को गुमराह न करें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |