तेज रफ्तार में थी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, अचानक दो हिस्से में बंटी, ऐसे बचे ट्रेन में बैठे यात्री

बिहार के समस्तीपुर में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते रह गया. बिहार से दिल्ली, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन जा रही थी, उसी समय उसका कपलिंक टूट गया, और देखते ही देखते ट्रेन के दो डिब्बे अलग हो गए. ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, ट्रेन के डिब्बों के अलग होने के बाद भी किसी तरह के कोई हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.

सोमवार को दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर रेल खंड के खुदीराम बोस, पूसा और कर्पूरी ग्राम रेलवे स्टेशन के बीच दो हिस्सों में अलग-अलग हो गयी. घटना घटते ही यात्रियों में हडकंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही रेल अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई.

जांच में क्या आया सामने ?

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि इंजन से डिब्बे को जोड़ने वाला कपलिंक टूट गया था, जिसके कारण ट्रेन दो हिस्सों में बंट गयी थी. हालांकि इस दौरान मौके पर यात्रियों में डर का माहौल बना रहा. यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए तत्काल रेलवे अधिकारी आनन-फानन में डिब्बों को जोड़ने पहुंच गए. आधे घंटे में ही ट्रेन को जोड़ने का काम पूरा कर लिया गया. आधे घंटे के बाद कपलिंक को जोड़ कर बिहार संपर्क क्रांति को नयी दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया.

कुछ समय पहले ही राजधानी पटना के आउटर पर पूर्णिया हटिया एक्सप्रेस का भी कपलिंक टूट गया था, जिसमें ट्रेन के दो डिब्बे इंजन से अलग हो गये थे. हालांकि, इस घटना के बाद भी सूचना मिलने के साथ ही रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और गवर्मेंट रेलवे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी और दिक्कत को तुरंत ठीक कर लिया गया था. इस हादसे में भी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |