हत्‍या करने वालों को भेजा जेल

शाजापुर। जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, न्यायालय जेएमएफसी महोदय शुजालपुर द्वारा आरोपीगण
1. दिनेश पिता कुंजीलाल पाठक उम्र 52 वर्ष
2. राधेश्‍याम पिता कुंजीलाल पाठक उम्र 57 वर्ष
3. आशीष पिता दिनेश पाठक उम्र 31 वर्ष
4. मुकेश पिता बाबूलाल पाठक उम्र 37 वर्ष
5. कपिल पिता बद्रीप्रसाद पाठक उम्र 33 वर्ष
6. लखन पिता बद्रीप्रसाद पाठक उम्र 38 वर्ष निवासीगण श्‍यामपुर को जेल वारंट बनाकर उपजेल शुजालपुर भेजा गया।

श्री संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्‍त जानकारी अनुसार दिनांक 03/08/2020 को दिन के 12 बजे फरियादी तेजसिंह, समंदर सिंह तथा रघुवीर सिंह ग्राम बाडपुर में आनन्‍द सिंह राजपूत की बेल्डिग की दुकान के सामने तखत पर बैठे थे। समंदर व दिनेश आदि का पूर्व का विवाद होकर रंजिश चल रही थी। इसी बात को लेकर दिनेश राठौर हाथ में तलवार लेकर तथा लखन तथा आशीष हाथ में लोहे का पाईप लेकर आये । आते ही समंदर सिंह को अश्‍लील गांलिया दी। गा‍ली देने से मना किया तो दिनेश ने तलवार समंदर के सिर में मारी। लखन व आशीष ने लोहे के पाईप से मारपीट की। थोडी देर में मुकेश, कपिल लठ्ठ लेकर, राधेश्‍याम फर्सी लेकर आये और मारपीट की। घटना के समय रघुवीर व आनन्‍द ने बीचबचाव किया तो आरोपीगण जाते जाते बोले आइन्‍दा तू हमारे बीच में आया तो जान से खत्‍म कर देंगे। घायल समंदर को रघुवीर व आनन्‍द मोटरसाइकिल पर बैठाकर सरकारी अस्‍पताल ले गये । घटना की रिपोर्ट तेजसिंह ने थाना शुजालपुर मण्‍डी पर की। ईलाज के दौरान डॉ साहब ने समंदर को गंभीर चोंट होना बताया और उपचार के दौरान ही उसकी मृत्‍यु हो गई। अनुसंधान के दौरान दिनांक 07/08/2020 को आरोपीगण को गिरफ्तार कर आज दिनांक 08/08/2020 को न्‍यायालय में पेश किया गया । जहां से उनका जेल वारंट बनाकर उपजेल शुजालपुर भेजा गया

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |