मक्सी. मक्सी निवासी एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी पुलिस को शुक्रवार सुबह 11 बजे सूचना मिली थी कि मक्सी-उज्जैन रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मक्सी पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की शिनाख्त सुजल पिता अशोक बरेठा उम्र 18 वर्ष निवासी भावसार मोहल्ला मक्सी के रूप में हुई। मक्सी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने जाँच शुरू की है
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :